---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार के हुए 4 साल, पंजाब ने हर क्षेत्र में रचा इतिहास; इन सेक्टरों को आगे बढ़ाने में उठाए कई बड़े कदम

Bhagwant Mann: 16 मार्च को पंजाब की भगवंत मान सरकार को 4 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में आप सरकार ने इन 4 सालों के दौरान सभी क्षेत्रों में बड़े कदम उठाए हैं। इससे लोगों को काफी फायदा मिला है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2026 1:48 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार को सत्ता में आए हुए 4 साल पूरे हो गए हैं। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने 4 सालों में प्रदेश के हर क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास किया है। इसमें एजुकेशन, स्वास्थ्य, घितली, उद्योग, नहर का पानी और नशीली दवाओं पर युद्ध समेत एक रंगीन पंजाब के निर्माण की दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। मान सरकार ने 16 मार्च 2022 से 16 मार्च 2026 के बीच सूबे के निवासियों को सभी तरह की सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं। ऐसे में आप की पंजाब यूनिट ने एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर जानकारी शेयर की है।

Bhagwant Mann सरकार ने 4 सालों के दौरान लोगों को दी ये सुविधाएं

गौरतलब है कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने 4 सालों के दौरान सभी सेक्टरों के साथ ही सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। मान सरकार ने रोजगार के क्षेत्र में 61000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। इस दौरान भर्ती प्रक्रिया को मेरिट और पारदर्शिता से निर्धारित किया गया। “मिशन रोजगार” के तहत अलग-अलग विभागों में भर्ती की गई।

वहीं, पूरे पंजाब में 500 से ज्यादा आम आदमी क्लीनिक खोले गए। साथ ही सभी परिवारों को 10 लाख रुपये तक का सालाना मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया। एजुकेशन सेक्टर में आप सरकार ने सरकारी स्कूलों के सिस्टम को बेहतर किया है। इस दौरान सरकार ने स्कूल ऑफ एमिनेंस और कई आधुनिक सुविधाओं को शुरू किया गया।

सीएम भगवंत मान ने इन योजनाओं को किया लागू

सनद रहे कि पंजाब में भगवंत मान सरकार सभी लोगों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है। ऐसे में लोगों का बिजली का बिल जीरो हो गया है। इसके अलावा, सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध अभियान की शुरुआत की। इस कैंपेन के दौरान पुलिस लगातार ड्रग तस्करों को पकड़ रही है। साथ ही प्रदेश के जरूरतमंद किसानों के लिए सरकार ने खराब हुई फसलों का मुआवजा बढ़ाया है। राज्य में सड़क कनेक्टिविटी को बढ़िया किया जा रहा है। मान सरकार 44 हजार से ज्यादा सड़कों को बेहतर कर रही है। वहीं, आप सरकार पंजाब में निवेश लाने के लिए निवेशकों को लुभाने के लिए समिट का आयोजन कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 16, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 16, 2026

Mohan Yadav

मार्च 16, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 16, 2026