---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने किसानों और महिलाओं के सम्मान के लिए उठाए कई कदम, ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में पूर्ण निष्ठा से जुटे हुए हैं पंजाब सीएम

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपने 4 साल के कार्यकाल में किसानों और महिलाओं की भलाई के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। इससे रंगला पंजाब बनाने के लक्ष्य को हासिल करने में आसानी होगी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 21, 2026 4:52 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बीते 4 सालों में सूबे के हर क्षेत्र में विकास कार्य किए हैं। इसमें सिर्फ एजुकेशन, स्वास्थ्य, निवेश, रोजगार, बुनियादी ढांचे के साथ ही किसानों और महिलाओं के सम्मान के लिए भी कई अहम कदम उठाए हैं। इसमें हाल ही में एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ का ऐलान किया है। जबकि पंजाब के किसानों की भलाई के लिए उनकी फसलों के दाम में बढ़ोतरी जैसे कदम उठाए हैं। मान सरकार के इन्हीं कदमों की वजह से सूबे के वासी सरकार की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

भगवंत मान सरकार ने किसानों के लिए उठाए हैं ये कदम

एएपी की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट के जरिए मान सरकार की तारीफों में पुल बांधते हुए लोग नजर आ रहे हैं। पोस्ट में बताया गया है कि, ‘मान सरकार के कामों ने उन लोगों को राहत दी है जो पारंपरिक पार्टियों द्वारा सताए जा रहे थे। किसानों को रोजाना मजदूरी देने और मुफ्त बिजली से लेकर महिलाओं के सम्मान तक लोग इन कामों के लिए सीएम मान का धन्यवाद कर रहे हैं।’

बता दें कि मान सरकार ने पंजाब के किसानों को खेती के नए विकल्प प्रदान किए हैं। सरकार ने धान-गेहूं पर निर्भरता कम करने की कोशिश की है। ऐसे में कई अन्य फसलों पर फोकस करने को कहा है। साथ ही किसानों से बागवानी और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने का कार्य किया है। इससे किसानों की इनकम में इजाफा हो सकता है। साथ ही लैंड पूलिंग स्कीम को भी काफी जोर-शोर से शुरू किया है। किसानों को अपनी जमीन लीज पर देने का विकल्प दिया है। इसके बदले उन्होंने तय राशि का भुगतान किया जाएगा।

भगवंत मान सरकार ने महिलाओंं के सम्मान के लिए लागू की है यह स्कीम

वहीं, पंजाब की भगवंत मान सरकार ने महिलाओं के लिए ‘मावां धियां सत्कार योजना’ को लागू किया है। इसके तहत एससी महिलाओं को 1500 रुपये और जनरल वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। पंजाब सरकार इस स्कीम के जरिए महिलाओं को सशक्त बना रही है। मान सरकार इस स्कीम को पंजाब में गांव के स्तर पर उतार रही है। इस योजना के जरिए महिलाओं के खाते में सीधे राशि को ट्रांसफर किया जाता है। सरकार घर-घर जाकर महिलाओं को इस योजना के साथ कनेक्ट करने का प्रयास कर रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

12 Years Of PM Modi

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026

Rashifal 9 June 2026

जून 8, 2026

Punjab News

जून 8, 2026