---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार बिना रिश्वत लिए युवाओं को दे रही सरकारी नौकरी, पिछली सरकारों से तंग आ चुके लोगों ने तोड़े सारे भ्रम

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार बिना रिश्वत लिए युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान कर रही है। पंजाब की पूर्ववर्ती सरकारों के टाइम पर युवाओं को हर काम के लिए रिश्वत देनी पड़ती थी।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 15, 2026 4:50 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में मुख्य्मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार हर क्षेत्र पर बराबर फोकस कर रही है। ताकि पंजाब के हर सेक्टर को विकसित किया जाए। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन, निवेश और रोजगार जैसे अहम मुद्दे शामिल है। इसी बीच आप की पंजाब इकाई ने एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट किया है। इसमें एक युवा शख्स मान सरकार की ईमानदारी और पारदर्शी सिस्टम की जमकर तारीफ करता है। साथ ही बिना रिश्वत के उसे सरकार नौकरी मिली, इसके लिए आप सरकार का आभार व्यक्त करता है।

Bhagwant Mann सरकार में बिना रिश्वत दिए मिली युवक को सरकारी नौकरी

आप की पंजाब इकाई ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘पिछली सरकारों से तंग आ चुके लोगों का मानना ​​था कि बिना रिश्वत दिए सरकारी नौकरी पाना नामुमकिन है। इस व्यक्ति के परिवार ने अपने बेटे की सरकारी नौकरी के लिए पैसे जुटाने की खातिर घर-गृहस्थी के काम-काज तक छोड़ दिए थे; लेकिन, उसे बिना किसी रिश्वत या सिफारिश के जो सरकारी नौकरी मिली, उसने लोगों के सारे भ्रम तोड़ दिए।’

मालूम हो कि भगवंत मान सरकार पूरी ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ राज्य के निवासियों की प्रगति के लिए विकास कार्य कर रही है। आप सरकार ने युवाओं के साथ ही महिलाओं, स्कूली बच्चों और प्रदेश के सभी बुजुर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को पूरा किया है। ऐसे में प्रदेश के सभी लोग खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

सीएम भगवंत मान ने किया सभी उद्योगपतियों और निवेशकों का दिल से धन्यवाद

उधर, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया, ‘आज मोहाली में प्रोग्रेसिव पंजाब इंवेस्टर्स समित 2026 के भव्य समापन समारोह में शामिल हुए। देश-विदेश से आए सभी उद्योगपतियों और निवेशकों का दिल से धन्यवाद।निवेशकों द्वारा दिखाया गया विश्वास पंजाब की औद्योगिक प्रगति और नए रोजगार के अवसरों के द्वार खोलेगा। एआई और नई तकनीक के इस दौर में मोहाली तेजी से एक बड़े ‘Tech Hub’ के रूप में उभर रहा है। पंजाब के सुनहरे भविष्य के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026