---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार पंजाब के पुनरुत्थान के लिए दिन-रात कर रही पुरजोर कोशिश, ‘आप’ ने कांग्रेस पर साधा तीखा निशाना, जानें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब की भगवंत मान सरकार बाढ़ के बाद पंजाब के पुनरुत्थान के लिए दिन-रात पुरजोर प्रयास कर रही है। ऐसे में आप ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 27, 2025 4:21 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: यह तो आप जानते ही होंगे पंजाब में कई दशकों बाद आई भीषण बाढ़ ने सभी 23 जिलों को प्रभावित किया। बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई कि इंसानों से लेकर जानवर तक और पेड़-पौधे सब पानी में बह गए। पंजाब के लिए इस कठिन समय में भगवंत मान सरकार ने अपनी तरफ से बाढ़ से प्रभावित हर व्यक्ति को सरकारी सहायता देने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, सीएम मान के साथ पंजाब की पूरी कैबिनेट बाढ़ग्रस्त इलाकों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी और उनका जल्द से जल्द समाधान किया। पंजाब की भगवंत मान सरकार अपनी पूरी ताकत के साथ पंजाब को एक बार फिर से खड़ा करने में जुटी हुई है। ऐसे में आप यानी आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।

Bhagwant Mann सरकार पंजाब के पुनरुत्थान के लिए दिन-रात कर रही अथक प्रयास

आप की पंजाब यूनिट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर पोस्ट कर कहा लिखा, ‘कांग्रेस की पंजाब विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर! एक तरफ मुख्यमंत्री भगवंत मान और ‘आप’ सरकार पंजाब के पुनरुत्थान के लिए दिन-रात अथक प्रयास कर रही है और देश-विदेश में रहने वाले पंजाबी परिवार भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए योगदान दे रहे हैं। दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी कह रही थी कि बाढ़ पीड़ितों को धन नहीं दिया जाना चाहिए और उनकी मदद नहीं की जानी चाहिए। कांग्रेसियों ने खुद पंजाब के सामने अपनी मानसिकता उजागर कर दी है, जिससे पता चलता है कि वे पंजाब को जीवंत और समृद्ध नहीं, बल्कि दरिद्र और संकटग्रस्त देखना चाहते हैं।’

भगवंत मान सरकार ने कांग्रेस पर साधा जोरदार हमला

पंजाब की आप सरकार ने आप पंजाब इकाई एक्स पोस्ट में कहा, ‘कल के सत्र के दौरान कांग्रेस पार्टी के सभी विधायक नकारात्मक विचार व्यक्त कर रहे थे। कांग्रेस पंजाब में भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है। वे नहीं चाहते कि बाढ़ पीड़ितों को कोई मदद मिले। हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि जनसहयोग से दिया गया एक-एक पैसा बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास पर ईमानदारी से खर्च किया जाएगा।’

वहीं, मान सरकार बाढ़ से निपटने के लिए हर प्रभावित इंसान को बेहतर सरकारी मदद देने का प्रयास कर रही है। इस कड़ी में सीएम मान ने स्वास्थ्य क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज योजना शुरू कर दी है। साथ ही रोजगार, उद्योग और शिक्षा क्षेत्र में भी लगातार अहम कदम उठा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 12, 2026