---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘गुरु साहब के वचनों को…’ श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व पंजाब के मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: श्री खुरलगढ़ साहिब में मनाए जा रहे श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मान हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 7, 2026 6:52 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: श्री खुरलगढ़ साहिब में मनाए जा रहे श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि गुरु का जीवन समानता, गरिमा और मानवता की भावना का पाठ पढ़ाता है, और गुरु साहब के वचनों को दुनिया और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि श्री गुरु रविदास जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर चरण छोह गंगा और तप स्थान श्री गुरु रविदास जी, गांव खुरालगढ़ साहिब में नतमस्तक होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु साहिब जी का आशीर्वाद लिया और पंजाब की खुशहाली, तरक्की, अमन-शांति तथा भाईचारे के लिए प्रार्थना की।

श्री गुरु रविदास जी के 649वें प्रकाश पर्व पर CM Bhagwant Mann ने किया बड़ा ऐलान

लोगों को संबोधित करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा कि श्री खुरालगढ़ साहिब में 144 करोड़ रुपये की लागत से गुरु रविदास स्मारक का निर्माण, चरण छोह गंगा अमृत कुंड में ट्यूबवेल और 75,000 लीटर की जल-कुंडी स्थापित की जा रही है। फरवरी 2027 में 650वें प्रकाश पर्व से पहले वर्ष भर के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित, प्रार्थना है कि मेरी कलम हमेशा आम लोगों की भलाई के लिए चले, किसी को रोज़गार मिले और किसी को मुफ़्त इलाज। संत समाज की अगुवाई में सेवा लगातार जारी है। गौरतलब है कि राज्य के विकास के लिए सीएम मान लगातार तत्पर है। उनके निर्देशों का ही असर है कि हर क्षेत्रों में जबरदस्त फायदा हो रहा है। साथ ही लोगों को भी फायदा पहुंच रहा है।

सीएम भगवंत मान ने दी जानकारी

सीएम मान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “श्री गुरु रविदास जी के 649वें पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर चरण छोह प्राप्त पावन धरती श्री खुरालगढ़ साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेका। बड़ी संख्या में पहुंचे संत-महापुरुषों के विचार सुने और संगत के दर्शन दीदार किए।

गुरु साहिब जी के चरणों में पंजाब में सर्व-सांझीवालता और आपसी भाईचारे की भावना कायम रहने की प्रार्थना की। साथ ही श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समागमों की श्रृंखला की भी शुरुआत की। गुरु साहिब जी का संपूर्ण जीवन समाज में समानता और भाईचारे का संदेश देता है। हमारा कर्तव्य है कि गुरु साहिब के उपदेशों को दुनिया के कोने-कोने तक पहुँचाया जाए”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 22 July 2026

जुलाई 21, 2026

कल का मौसम 22 July 2026

जुलाई 21, 2026

Haryana News

जुलाई 21, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जुलाई 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 21, 2026

Jharkhand News

जुलाई 21, 2026