---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार ने तस्करों पर कसी नकेल! युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के 348वें दिन भी ताबड़तोड़ एक्शन कर बरामद किया नशीला पदार्थ

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार तस्करों पर लगातार नकेल कस रही है। इस क्रम में युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के 348वें दिन भी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई को रफ्तार मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 13, 2026 3:54 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए प्रयासों का दौर जारी है। इसी क्रम में मार्च 2025 में शुरु हुए नशा मुक्ति अभियान के 348वें दिन भी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली है। सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार पुलिस ने आज नशा मुक्ति अभियान के तहत 171 तस्करों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पंजाब के विभिन्न हिस्सों में नशीले पदार्थ की तस्करी कर रहे थे। तस्करों के पास से पुलिस को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए हैं। भगवंत मान सरकार लगातार इसको लेकर सख्त है और तस्करों के खिलाफ नकेल कस रही है।

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के 348वें दिन भी पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस ने युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के 348वें दिन भी ताबड़तोड़ एक्शन कर तस्करों पर नकेल कसा है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक्शन के दौरान कुल 171 लोगों की गिरफ्तारी की गई। ये सभी नशीले पदार्थ की तस्करी में संलिप्त थे। पंजाब पुलिस की अलग-अलग यूनिट ने राज्य भर से 8.03 किलोग्राम हेरोइन, 500 ग्राम अफीम, 617 नशीली गोलियां और 1.27 लाख रुपये मादक पदार्थों की नकदी बरामद की है। नशीले पदार्थ की भारी खेप दर्शाती है कि पुलिस किस कदर सूबे को नशा मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 46 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया है, ताकि वे इस चंगुल से निकल अपने भविष्य की रक्षा कर सकें।

तस्करों के खिलाफ नकेल कस रही Bhagwant Mann सरकार!

मान सरकार राज्यव्यापी अभियान चलाकर तस्करों के खिलाफ लगातार नकेल कस रही है। पहले मार्च 2025 में युद्ध नशे विरुद्ध अभियान की शुरुआत हुई और अब 7 फरवरी से इसके दूसरे चरण को रफ्तार दी जा रही है। इस अभियान के तहत पंजाब पुलिस सराकर के निर्देशानुसार पंजाब के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर तस्करों पर शिकंजा कस रही है। सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब को नशा मुक्त बनाकर युवाओं को इसकी चंगुल में फंसने से बचाया जाए। ताकि आगे चल कर वे अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण कर पंजाब के विकास में भी अपना अहम योगदान दें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

America-Iran War

अप्रैल 4, 2026

INS Aridhaman

अप्रैल 4, 2026

LPG Crisis

अप्रैल 4, 2026

Shreyas Iyer

अप्रैल 4, 2026

Nashik News

अप्रैल 4, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 4, 2026