Bhagwant Mann: पंजाब सीएम ने सभी को दी प्रकाश पर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं, बोले- ‘परिवारों में आपसी प्रेम और खुशियां बनी रहें’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सभी को प्रकाश पर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवाली का एक मात्र दीपक आप सभी के घरों में उन्नति और स्वास्थ्य का प्रकाश लेकर आए।

Bhagwant Mann

Bhagwant Mann, Photo Credit: Google

Bhagwant Mann: सोमवार को देशभर में दिवाली 2025 की धूम है। इस खास अवसर पर हर कोई दिवाली की बधाई दे रहा है। ऐसे में पंजाब के मुख्यमंत्री और आप यानी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं। सीएम मान ने अपने एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘आप सभी को प्रकाश पर्व दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवाली का एक मात्र दीपक आप सभी के घरों में उन्नति और स्वास्थ्य का प्रकाश लेकर आए। परिवारों में आपसी प्रेम और खुशियाँ बनी रहें।’

Bhagwant Mann बिहार स्टार प्रचारकों की लिस्ट में हुए शामिल

वहीं, आप ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी शामिल किया है। इसके अलावा, स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, आतिशी, संजय सिंह, संदीप पाठक और सत्येंद्र जैन शामिल हैं। सोमवार को जारी सूची में पार्टी के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, पंजाब अध्यक्ष और मंत्री अमन अरोड़ा, दिल्ली के पूर्व मंत्री गोपाल राय और इमरान हुसैन के नाम भी शामिल हैं।

सीएम भगवंत मान बिहार में करेंगे आप का चुनावी प्रचार

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप बिहार में किसी गठबंधन का हिस्सा नहीं है और विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ रही है। कुछ टाइम पहले ही आप ने ऐलान किया था कि वह बिहार की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी को यकीन है कि दिल्ली और पंजाब के अपने शासन मॉडल को बिहार में भी दोहराया जाएगा। मालूम हो कि बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके बाद 14 नवंबर को परिणाम घोषित किए जाएगा। ऐसे में अगले कुछ दिनों में सीएम भगवंत मान बिहार में पार्टी का चुनाव-प्रचार करते हुए नजर आ सकते हैं।

Exit mobile version