---Advertisement---

Bhagwant Mann: पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर संग गुरुद्वारा विभोर साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री, मत्था टेक कर की प्रार्थना; देखें तस्वीर

Bhagwant Mann: रूपनगर जिले में स्थित नंगल शहर में आज सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद थी। इसका वजह था मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का नंगल दौरा। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नंगल दौरे के दौरान गुरुद्वारा विभोर साहिब में मत्था टेका है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 11, 2024 5:22 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: रूपनगर जिले में स्थित नंगल शहर में आज सुरक्षा व्यवस्था चौक-चौबंद थी। इसका वजह था मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) का नंगल दौरा। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नंगल दौरे के दौरान गुरुद्वारा विभोर साहिब में मत्था टेका है। गुरद्वारा विभोर साहिब में मत्था टेकने के दौरान सीएम मान के साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी थीं। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) और गुरप्रीत कौर एक साथ गुरुद्वारा विभोर साहिब पहुंचे। दोनों ने संयुक्त रूप से गुरुद्वारा का प्रसाद भी ग्रहण किया। नंगल दौरे के दौरान गुरुद्वारा विभोर साहिब पहुंचे मुख्यमंत्री भगवंत मान इसकी तस्वीर आपने आधिकारिक हैंडल से जारी की है।

CM Bhagwant Mann ने जारी की खास तस्वीर

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के एक्स हैंडल से नंगल (Nangal) दौरे की तस्वीर जारी की गई है। सीएम मान के हैंडल से तस्वीर जारी कर लिखा गया है कि “आज नंगल के गांव बिभौर में स्थित दशमेश पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पावन यादगारी स्थल गुरुद्वारा श्री बिभौर साहिब में परिवार समेत नतमस्तक होने का सुभाग्य प्राप्त हुआ। गुरु चरणों में सरबत के भले के लिए प्रार्थना की। पावन स्थल के दर्शन कर मन को बहुत शांति और सुकून मिला। परमात्मा पंजाब और पंजाबियों पर सदैव कृपा बनाए रखें।” तस्वीर में मुख्यमंत्री मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) मत्था टेकते और प्रसाद ग्रहण करते नजर आ रहे हैं।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड ने सीएम भगवंत मान को किया सम्मानित

नंगल दौरे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने गुरुद्वारा विभोर साहिब पहुंचने से पहले वृक्षारोपण भी किया। इसकी तस्वीर ‘AAP Punjab’ के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी की गई है। तस्वीर में कैप्शन लिखा गया है कि “आज सीएम भगवंत मान ने अपनी नंगल यात्रा के दौरान परिवार के साथ नंगल के गेस्ट हाउस में पौधे लगाए। इस मौके पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 9, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026

कल का मौसम 10 March 2026

मार्च 9, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 9, 2026