---Advertisement---

Bhagwant Mann: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए कबड्डी के मशहूर खिलाड़ी संदीप लुधर, पंजाब सीएम बोले- ‘रंगला पंजाब अभियान को मिलेगी अधिक मजबूती’

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की उपस्थिति में कबड्डी के मशहूर खिलाड़ी संदीप लुधर बुधवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। ऐसे में सीएम मान ने कहा कि मैं पार्टी की ओर से उनका तहे दिल से स्वागत करता हूं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 20, 2026 3:06 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में एएपी यानी आम आदमी पार्टी की सरकार बेहद ही ईमानदारी के साथ ‘रंगला पंजाब’ अभियान को चला रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में समाज के सभी वर्गों को समानता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मान सरकार अपने 4 साल के कार्यकाल के दौरान बुनियादी ढांचे को मजबूत करने से लेकर कई क्षेत्रों में विकास कार्य किए हैं। यही वजह है कि पार्टी के साथ नए-नए चेहरे जुड़कर पंजाब को खुशहाल और समृद्ध बनाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में कबड्डी के नामचीन प्लेयर संदीप लुधर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए।

सीएम भगवंत मान की मौजूदगी में एएपी में शामिल हुए संदीप लुधर

पंजाब के चीफ मिनिस्टर भगवंत मान ने एक्स यानी ट्विटर पर कहा, ‘आज आम आदमी पार्टी परिवार में एक और बहुत ही शानदार सदस्य शामिल हुआ है। पंजाब के ‘मातृ खेल’ कबड्डी के जाने-माने और प्रतिभाशाली खिलाड़ी, संदीप लुधर जी, आज पार्टी में शामिल हो गए हैं। मैं पार्टी की ओर से उनका तहे दिल से स्वागत करता हूं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘ऐसे युवाओं का साथ, जिन्होंने खेल के मैदानों में पंजाब का नाम रोशन किया है, हमें ‘रंगला पंजाब’ बनाने के हमारे अभियान में और अधिक मजबूती देगा। उनका अनुभव युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने में बहुत मददगार साबित होगा। आइए, हम सब मिलकर पंजाब के युवाओं और खेलों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।’

सीएम भगवंत मान के विकास कार्यों की बदौलत पंजाब में मजबूत हो रही एएपी

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का आधार मजबूत हुआ है। पंजाब के सीएम भगवंत मान की उपस्थिति में बीते दिनों शिरोमणि अकाली दल के पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा एएपी में शामिल हुए। इसके अलावा, पंजाब कांग्रेस के एससी विंग के उपाध्यक्ष साहिब सिंह छज्जलवड्डी और अमृतसर ग्रामीण की जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरबजीत कौर भी एएपी में सम्मिलित हो गईं।

एएपी में आने वाले लोगों से साफ है कि पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की लोकप्रियता बढ़ रही है। यही वजह है कि दूसरे दलों के नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। साथ ही पंजाब में एएपी परिवार का बढ़ता हुआ कुनबा यह भी बताता है कि मान सरकार ने पिछले 4 सालों में राज्य के विकास के लिए कई साहसिक और कल्याणकारी कदम उठाए हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

कल का मौसम 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

Rain Alert 24 August 2026

अगस्त 23, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 23, 2026

Delhi Mumbai Expressway

अगस्त 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 23, 2026