---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब में उद्योगों को गति देने का काम जारी, सीएम मान ने टाटा ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल के साथ की खास मुलाकात; जानें पूरी खबर

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को चंडीगढ़ में टाटा ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। इस दौरान सीएम मान ने मोहाली में आयोजित होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 23, 2026 2:59 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पंजाब के औद्योगिक सेक्टर को नई रफ्तार देने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार प्रयास कर रही है। आप यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने बीते कुछ समय में पंजाब में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए उद्योग सेक्टर में काफी अहम बदलाव किए हैं। ऐसे में किसी भी नई इंडस्ट्री को शुरू करने के लिए अब पहले से कम समय और कम मेहनत करनी लगती है। इन्हीं कोशिशों को आगे बढ़ाते हुए मान सरकार राज्य में उद्योगों को नई गति दे रही है। ऐसे में सीएम मान ने टाटा ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की।

CM Bhagwant Mann ने टाटा ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल के साथ की मुलाकात

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बताया, ‘आज चंडीगढ़ में टाटा ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की। लुधियाना में स्थापित किए जा रहे स्टील प्लांट को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। साथ ही टाटा समूह को मोहाली में आयोजित होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट 2026 में भाग लेने के लिए भी सादर आमंत्रित किया।’

गौरतलब है कि आप सरकार पंजाब को विकास की राह पर तेजी से लेकर चल रही है। ऐसे में मान सरकार पंजाब के सभी क्षेत्रों पर बराबर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसी क्रम में पंजाब के विकास में अहम उद्योग सेक्टर को भी आगे बढ़ाने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रही है।

भगवंत मान ने जेईई मेन्स परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों को दी बधाई

उधर, पिछले दिन सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया, पंजाब के स्कूलों के कुल 305 विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा पास कर राज्य का मान बढ़ाया है। इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यह देखकर बेहद खुशी होती है कि हमारे मेहनती बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लगभग 100 विद्यार्थी स्कूल ऑफ एमिनेंस से जुड़े हैं। हमारी यही कोशिश है कि राज्य के हर बच्चे को उसकी योग्यता के आधार पर समान अवसर मिले। वह अपने और माता-पिता के सपनों को पूरा कर सके। विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा देने के मिशन के तहत हम पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा क्रांति ला रहे हैं और शिक्षा का स्तर ऊँचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Karnataka Politics

फ़रवरी 23, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 23, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 23, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 23, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 23, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 23, 2026