---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई; जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann ने आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक शानदार मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आई.सी.सी. विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई दी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 4, 2025 4:45 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक शानदार मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आई.सी.सी. विश्व कप जीतने पर हार्दिक बधाई दी। टीम सदस्यों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व कप जीतकर बेटियों ने न केवल इतिहास रचा है, बल्कि दुनिया को भी फतह किया है। उन्होंने कहा कि ये बेटियाँ राज्य का गौरव हैं और पंजाब लौटने के बाद उनका शानदार सम्मान किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये खिलाड़ी राज्य की “ब्रांड एंबेसडर” हैं क्योंकि उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से नई मिसाल कायम की है।

भारतीय टीम ने यह कप जीतकर इतिहास रच दिया है – CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह गर्व और संतोष की बात है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भारतीय टीम ने यह कप जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने देश को गौरवान्वित करने के लिए पूरी टीम की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इन बेटियों ने अपने हौसले और जज़्बे से राज्य के लिए एक गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यह भी कहा कि यह खुशी की बात है कि आज भारतीय क्रिकेट टीम, भारतीय हॉकी टीम, महिला क्रिकेट टीम, बास्केटबॉल टीम और फुटबॉल टीम — सभी की अगुवाई पंजाब के खिलाड़ी कर रहे हैं।

शानदार जीत से देश का सिर ऊँचा किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटियों की टीम की यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेलों के क्षेत्र में नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पूरी टीम ने इस शानदार जीत से देश का सिर ऊँचा किया है। उन्होंने कहा कि यह पंजाब के लिए गर्व की बात है कि हमारी बेटियों ने अपनी प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 4, 2026

Punjab News

फ़रवरी 4, 2026

Punjab News

फ़रवरी 4, 2026

Rashifal 5 February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

कल का मौसम 5 Feb 2026

फ़रवरी 4, 2026