---Advertisement---

मुफ्त बिजली से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक! 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर CM Bhagwant Mann ने दी महत्वपूर्ण जानकारी, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann ने फिरोजपुर के हुसैनीवाला स्थित शहीद स्मारक पहुँचा और देश के महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 15, 2026 1:04 अपराह्न | Updated: अगस्त 15, 2026 2:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: देशभर में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इसी बीच पंजाब के CM Bhagwant Mann फिरोजपुर के हुसैनीवाला स्थित शहीद स्मारक पहुँचे और देश के महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने संस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और पिछले चार सालों में पंजाब में हुए कार्यों के बारे में बताया। गौरतलब है कि सीएम मान की अगुवाई में राज्य तेजी से विकसित हो रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, राज्य के लोगों को जबरदस्त फायदा पहुंच रहा है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिरोजपुर पहुंचे CM Bhagwant Mann

पंजाब के CM Bhagwant Mann ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “आज, 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, मैं फिरोजपुर के हुसैनीवाला स्थित शहीदी स्मारक पहुंचा और देश के महान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हम उन वीर योद्धाओं के साहसी बलिदान को कभी नहीं भूल सकते जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी और अन्य महान शहीदों के विचारों को संजोते हुए, हमारी सरकार उनके सपनों का समृद्ध और ‘जीवंत पंजाब’ बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई। इंकलाब ज़िंदाबाद”!

पिछले 4 सालों में पंजाब का हुआ कायाकल्प

बता दें कि CM Bhagwant Mann ने अपने संबोधन के दौरान पिछले 4 साल के कामों की जानकारी दी। दी जानकारी के अनुसार पंजाब की तरक्की के लिए मान सरकार की लगातार कोशिशें!!

  • पंजाब में गन्ने का सबसे ज़्यादा दाम दिया जा रहा है।
  • पराली जलाने की घटनाओं में 53% की कमी आई है।
  • अब तक पंजाब में लगभग ₹1.75 लाख करोड़ का निवेश आया है।
  • SSF (रोड सेफ्टी फोर्स) की वजह से सड़क हादसों में होने वाली मौतों में 50% की कमी आई है।
  • 43,000 किलोमीटर की बेहतरीन सड़कें बनाई जा रही हैं।
  • 90% घरों को मुफ़्त बिजली दी जा रही है।
  • ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर सेना के जवानों को ₹1 करोड़ और पंजाब पुलिस के जवानों को ₹2 करोड़ की अनुग्रह राशि दी जाती है।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 15, 2026

Independence Day 2026

अगस्त 15, 2026

Independence Day 2026

अगस्त 15, 2026

कल का मौसम 15 August 2026

अगस्त 14, 2026

Rashifal 15 August 2026

अगस्त 14, 2026