---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: बड़ी खबर! पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय फेक करेंसी का किया भंडाफोड़, 11 लाख रूपये से अधिक पुराने नोट बरामद; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस राज्य में अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है, और इसका फायदा भी मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 15, 2025 12:40 अपराह्न | Updated: नवम्बर 15, 2025 2:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब पुलिस राज्य में अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्य कर रही है, और इसका फायदा भी मिल रहा है। बत दें कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य में कानून व्यवस्था दुरूस्त की जा रही है। लगातार अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है, ताकि राज्य के लोग को किसी प्रकार की समस्या ना हो। इसी बीच पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, दरअसल एक गुप्त सूचना के आधार पर, एसएएस नगर पुलिस ने डेरा बस्सी में एक अंतरराज्यीय नकली मुद्रा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और दो आरोपियों – सचिन और गुरदीप, दोनों को गिरफ्तार किया, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी हैं। इसकी जानकारी खुद डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।

पंजाब पुलिस ने अंतरराज्यीय फेक करेंसी का किया भंडाफोड़

दरअसल डीजीपी पंजाब पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, एसएएस नगर पुलिस ने डेरा बस्सी में एक अंतरराज्यीय नकली मुद्रा मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और दो आरोपियों – सचिन और गुरदीप, दोनों को गिरफ्तार किया, जो हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी हैं। बरामदगी में ₹11,05,000 असली पुराने नोट, ₹9 करोड़ 88 लाख नकली नोट मिले है। प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि आरोपी धोखाधड़ी का तरीका अपनाते हैं, जिसमें वे नकली नोटों को बंडलों के ऊपर रखकर अंदर छिपाकर अनजान लोगों को ठगते हैं। वे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई धोखाधड़ी और जालसाजी के मामलों से जुड़े हैं।

CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिख रहा असर

डेरा बस्सी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की पहचान के लिए तकनीकी विश्लेषण और आगे की पूछताछ जारी है। Punjab Police Ind
संगठित वित्तीय धोखाधड़ी पर नकेल कसने और पंजाब के लोगों के लिए एक सुरक्षित वित्तीय पारिस्थितिकी तंत्र सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

जून 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 21, 2026

Nishant Kumar

जून 21, 2026

Mamata Banerjee

जून 21, 2026