---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की वजह से 80 लाख महिलाओं के चेहरे पर आई खुशी, बदलाव के दौर में पंजाब में हर तरफ क्रांति की सौगात

CM Bhagwant Mann: माताओं-बहनों के लिए पंजाब सरकार की तरफ से सत्कार राशि प्रदान की जा रही है और यह कहीं ना कहीं मुख्यमंत्री की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। आइए जानते हैं कैसे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 17, 2026 4:36 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: सत्कार योजना के तहत पंजाब की माता और बहनों को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम जारी है। ऐसे में इस मुहिम के तहत सीएम भगवंत मान की तरफ से 80 लाख महिलाओं की जिंदगी संवार दी गई है। जाहिर तौर पर यह सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है और मुख्यमंत्री किसी भी मौके पर इस खास उपलब्धि का जश्न मनाने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सबके बीच कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने एक वीडियो को जारी किया है जहां देखा जा सकता है कि कैसे सीएम भगवंत मान पंजाब की महिलाओं के लिए मसीहा बनकर खुश नजर आ रहे हैं।

CM Bhagwant Mann ने 80 लाख महिलाओं की जिंदगी में लाया बदलाव

कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “श्री आनंदपुर साहिब के गांव जिंदवारी में एक पब्लिक मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने माताओं और बहनों के साथ खुशियां बांटीं। उन्होंने करीब 80 लाख माताओं और बहनों की ज़िंदगी में आए अच्छे बदलाव और बढ़ते आत्मविश्वास को देखकर खुशी जताई।
अगले 15 दिनों में पूरा पंजाब एक बार फिर खुशी से गूंज उठेगा!” अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही पंजाब के महिलाओं को यह राशि एक बार फिर प्रदान की जाएगी।

कैसे सीएम भगवंत मान की तरफ से महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

दरअसल सीएम भगवंत मान की तरफ से हर महीने पंजाब की महिलाओं के खाते में 1000 और 1500 रुपये भेजे जा रहे हैं जिससे वह अपना गुजारा कर सकती है। यह राशि उन्हें अमीर बनने के लिए मुख्यमंत्री की तरफ से नहीं दिया जा रहा है बल्कि मान सरकार का उद्देश्य पंजाब की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में है ताकि उन्हें अपनी छोटी जरूरत के लिए घर के मर्द पर निर्भर रहने की जरूरत ना पड़े। आत्मनिर्भर बनने की इस मुहिम में सीएम भगवंत मान को बड़ी सफलता हाथ लगी है और अब तक 80 लाख महिलाओं की जिंदगी में बहार आ चुकी है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bullet Train

सितम्बर 17, 2026

Lucknow Viral Video

सितम्बर 17, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 17, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 17, 2026