CM Bhagwant Mann: पंजाब में ड्रग्स का सफाया हो सके और युवाओं को नशे जैसी चीजों से दूर रखा जा सके इसके लिए सरकार किसी भी तरह की कोई कमी रहने नहीं दे रही है। हर दिन पंजाब पुलिस नशे के तस्करों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं इस सब के बीच इस जंग को एक और सफलता मिली है क्योंकि ड्रग्स का अड्डा गिराया गया। सीएम भगवंत मान की तरफ से ड्रग तस्करों की पुरानी बिल्डिंग पर बुलडोजर चलाया गया और यह निश्चित तौर पर पंजाब की जनता की सुरक्षा को लेकर सरकार के वादे को दिखाने के लिए काफी है। इस बारे में जानकारी देते हुए आखिर आप पंजाब ने क्या कहा। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।
इस गांव में नशे के तस्करों को मिला झटका
ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਅਧੀਨ ਢਹਿ-ਢੇਰੀ ਕੀਤਾ ਨਸ਼ਾਖੋਰੀ ਵਾਲ਼ਾ ਠਿਕਾਣਾ!
ਪਿੰਡ ਨਸੀਬਪੁਰਾ ਵਿਖੇ ਨਸ਼ਾ ਤਸਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਰਤੀ ਜਾਂਦੀ ਪੁਰਾਣੀ ਇਮਾਰਤ ‘ਤੇ ਹੋਈ ਬੁਲਡੋਜ਼ਰ ਕਾਰਵਾਈ, ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ, ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਅਤੇ ਖ਼ਾਸ ਕਰ ਕੇ ਮਾਵਾਂ-ਭੈਣਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਿੱਚ ਸਹਾਈ ਹੋਵੇਗਾ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਇਹ ਕਦਮ
#YudhNasheVirudh https://t.co/iKQny2XzGI
— AAP Punjab (@AAPPunjab) November 2, 2026
सीएम भगवंत मान के इस कार्रवाई को लेकर आप पंजाब ने x प्लेटफॉर्म पर कहा, “ड्रग्स के खिलाफ जंग और ड्रग्स का अड्डा गिराया गया! नसीबपुरा गांव में ड्रग तस्करों की पुरानी बिल्डिंग पर बुलडोजर चला।” पंजाब के कोने-कोने से ड्रग तस्करों को खोज कर उनका सफाया सरकार की तरफ से किया जा रहा है और पुलिस इसमें उनका साथ दे रही है। नशीली पदार्थ की बरामदगी से लेकर तस्करों को गिरफ्तार करने तक हर संभव प्रयास सरकार की तरफ से किया जाता है। इसके अलावा पकड़े गए लोगों में से नशा मुक्ति के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।
पंजाब की महिलाओं की सुरक्षा के लिए CM Bhagwant Mann हैं प्रतिबद्ध
आप पंजाब ने इसे लेकर कहा कि “माननीय सरकार के इस कदम से गांववालों, युवाओं और खासकर माताओं-बहनों की सुरक्षा में मदद मिलेगी।” जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि पंजाब के लोगों के बीच नशे को लेकर कोई भी परेशानी ना हो और इसकी वजह से वहां की जनता को असुरक्षा महसूस ना हो। इसके लिए वह हर संभव कोशिश करते हैं। यह सरकार की बड़ी सफलता है।







