---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के एक फैसले से लाखों किसानों को पहुंच रहा है फायदा, अन्नदाताओं के लिए नहर का पानी बना गेमचेंजर

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार किसानों को हर सुविधाए प्रदान करने में लगी हुई है। जिसका असर सीधे तौर पर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 19, 2026 2:36 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार किसानों को हर सुविधाए प्रदान करने में लगी हुई है। जिसका असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि पंजाब में खेती-किसानी के लिए सिंचाई की सुविधा बेहद महत्वपूर्ण है। खेतों तक समय पर पानी पहुंचने से किसानों को फसलों की सिंचाई में मदद मिलती है और भूजल पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी प्रयास किए जा सकते हैं।

इसी बीच CM Bhagwant Mann की सरकार की ओर से नहरों के पानी को किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आज से कुछ साल पहले किसानों को खेतों में पानी देने के लिए रातों का इंतजार करना पड़ता था, क्योंकि उसी समय बिजली आती थी। लेकिन पंजाब सरकार की मदद से सीधा खेतों में पानी पहुंच रहा है।

CM Bhagwant Mann के फैसले से लाखों किसान खुश

आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब के उपजाऊ खेतों और मेहनती किसानों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया, लेकिन राज्य को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ी। भूजल का स्तर गिर गया और खेती कई अन्य चुनौतियों से घिर गई।

पिछले चार वर्षों में, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नहर के पानी के बुनियादी ढांचे को फिर से बेहतर बनाया, जिससे खेतों को पोषक तत्वों से भरपूर नहर का पानी मिल सके; साथ ही, खेती के लिए दिन में बिजली की सुविधा ने देश का पेट भरने वाले किसानों के रोज़मर्रा के जीवन को आसान बना दिया”।

भूजल संरक्षण पर भी सरकार का जोर

पंजाब में खेती के लिए ट्यूबवेल से भूजल निकालने पर निर्भरता लंबे समय से एक महत्वपूर्ण चुनौती रही है। नहरी पानी का इस्तेमाल बढ़ने से भूजल पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है, बशर्ते किसानों को नियमित और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नहरी सिंचाई के विस्तार को भूजल संरक्षण से जोड़ते हुए किसानों से नहर आधारित सिंचाई अपनाने की अपील की है। सरकार ने नहरी पानी की पहुंच में वृद्धि का दावा किया है और सभी खेतों तक सिंचाई सुविधा पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। जिससे लाखों किसानों को सीधा फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 19, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 19, 2026

Chirag Paswan Viral Video

सितम्बर 19, 2026

Mamata Banerjee

सितम्बर 19, 2026

IIT Bombay

सितम्बर 19, 2026