---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना गरीबों के लिए साबित हो रहा वरदान, मुफ्त इलाज से बड़ी संख्या में लोगों को हो रहा फायदा; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में तेजी से विकास कर रही है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक हर जगह तेजी से विकास हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 10, 2026 4:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार राज्य में तेजी से विकास कर रही है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यवसाय तक, हर जगह तेजी से विकास हो रहा है। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सीएम मान का सराहनीय कदम देखने को मिल रहा है। दरअसल सीएम भगवंत मान ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की शुरूआत की है, जिसके तहत राज्य के लोगों को 10 लाख रूपये प्रति व्यक्ति इलाज मुफ्त में करा सकते है। चाहे वह प्राइवेट अस्पताल हो या फिर सरकारी अस्पताल है। माना जा रहा है कि इससे सबसे बड़ा फायदा बुजुर्ग लोगों और गरीब लोगों को होगा। पैसों के अभाव में लोगों का इलाज नहीं होता था, जिसकी वजह से मरीजों को काफी परेशानी होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शेयर किया वीडियो

दरअसल कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत आज समाज के हर वर्ग को मुफ्त और उच्च गुणवत्ता वाला इलाज मिल रहा है।

बुजुर्गों के हृदय रोग का इलाज भी योजना में शामिल होने से महंगे चिकित्सा खर्चों से परेशान परिवारों को आखिरकार राहत मिली है और बुजुर्ग मरीजों की जान भी बच गई है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना की हर तरफ सराहना हो रही है”।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलने पर क्या बोले लाभार्थी

गौरतलब है कि स्वास्थ्य योजना का लाभ मिलने पर बड़ी संख्या में लाभार्थी अपनी खुशी जाहिर कर रहे है। बता दें कि “मान सरकार का 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड जरूरतमंदों के लिए एक सहारा बन रहा है।

हृदय रोग का मुफ्त इलाज कराकर एक बुजुर्ग व्यक्ति अपने परिवार के पास लौटा, परिवार ने मुख्यमंत्री मान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया”। इसके अलावा एक बुजुर्ग महिला ने मान सरकार का 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड लोगों के लिए बहुत मददगार साबित हो रहा है। दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के लिए अस्पताल में कार्ड रजिस्टर कराने पर 10 मिनट के भीतर ही कार्ड के लाभ मिल गए और सारा इलाज मुफ्त हुआ। देखिए कैसे बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री मान को धन्यवाद दिया।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026