---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पहल! NDC प्रतिनिधिमंडल के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा में पंजाब की भूमिका पर चर्चा, भर्ती को मिलेगा बढ़ावा

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार राज्य के साथ राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर चिंतन-मनन करते रहते हैं। इस कड़ी में एक खास पहल के साथ सीएम भगवंत मान ने आज NDC प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 4, 2025 4:15 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार राज्य के साथ राष्ट्र की सुरक्षा को लेकर चिंतन-मनन करते रहते हैं। इस कड़ी में एक खास पहल के साथ सीएम भगवंत मान ने आज NDC प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात की है। इस मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा में पंजाब की भूमिका पर चर्चा हुई। CM Bhagwant Mann ने इस दौरान माई भगाओ संस्थान, शहीदों के परिवारों को दी जाने वाली 1 करोड़ की आर्थिक सहायता राशि आदि जैसे पहलुओं की चर्चा भी की है। उनके एक्स हैंडल से तस्वीर जारी कर लिखा गया है कि “भारतीय सशस्त्र सेनाओं में राज्य के नौजवान लड़के-लड़कियों की भर्ती के हिस्से को बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।” दावा किया जा रहा है कि मान सरकार के पहल से भारतीय सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती को बढ़ावा मिलेगा।

NDC प्रतिनिधिमंडल के साथ CM Bhagwant Mann की खास मुलाकात

भारतीय सशस्त्र बलों में युवाओं की भर्ती को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाते हुए मान सरकार ने खास पहल की है। सीएम भगवंत मान ने आज इसी क्रम में राष्ट्रीय सुरक्षा और शासन में पंजाब की भूमिका पर चर्चा के लिए बैठक की। इस बैठक में एनडीसी प्रतिनिधिमंडल के कई आला अधिकारी शामिल रहे। CM Bhagwant Mann और NDC प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई मुलाकात की तस्वीर पंजाब सीएम के एक्स हैंडल से जारी की गई है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे सीएम भगवंत मान और अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा करते हुए चिंतन-मनन कर रहे हैं।

सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम भगवंत मान की AAP सरकार

पंजाब की AAP सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वे सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसी क्रम में माई भागो संस्थान और सी-पाइट केंद्रों को मजबूत किया जा रहा है। इसके अलावा CM Bhagwant Mann के नेतृत्व वाली ‘आप’ सरकार शहीदों के परिवारों को 1 करोड़ की आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। सड़क सुरक्षा बल के प्रयासों की देन है कि आज पंजाब में राजमार्ग पर हताहतों की संख्या में 48% की गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही यातायात उल्लंघनों को रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 4200 किमी राजमार्ग सुरक्षित किए गए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026