CM Bhagwant Mann: पंजाब में महिलाओं के विकास को लेकर सरकार की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है और उन्हें किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सशक्तिकरण पर जोर दिया जा रहा है। सीएम भगवंत मान हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि महिलाओं के विकास की गाथा पंजाब में अलग तरह से लिखी जाए। इसके लिए सरकारी योजना से लेकर कई ऐसी मुहिम की शुरुआत हुई है जो आज तक पहले नहीं हुआ था। यह सच है कि सीएम भगवंत मान की सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए रिकॉर्ड तोड़ काम किया है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आइए जानते हैं इसे लेकर कैबिनेट मिनिस्टर ने क्या कहा है।
सीएम मान की वजह से महिलाएं हुई मजबूत
ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਨਾਰੀ ਸਸ਼ਕਤੀਕਰਨ ਲਈ ਕੀਤੇ ਰਿਕਾਰਡ ਤੋੜ ਕੰਮ!
ਰਿਵਾਇਤੀ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੇ 11 ਸਾਲ ਅਤੇ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ 4 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਅੰਕੜੇ ਕੈਬਿਨੇਟ ਮੰਤਰੀ @TarunpreetSond ਨੇ ਕੀਤੇ ਪੇਸ਼
👉🏻 ਸੈਲਫ਼ ਹੈਲਪ ਗਰੁੱਪਾਂ ਰਾਹੀਂ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੇ ਅੱਗੇ ਵਧਣ ਅਤੇ ਆਰਥਿਕ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਆਤਮ ਨਿਰਭਰ ਹੋਣ ਦੇ ਮੌਕੇ
👉🏻 ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਹੁਨਰ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ… pic.twitter.com/Q36IwCeoYY— AAP Punjab (@AAPPunjab) August 10, 2026
आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर किया जहां कैबिनेट मिनिस्टर सीएम भगवंत मान द्वारा महिलाओं के लिए किए गए काम की सराहना करते हुए दिखे और इस दौरान बताया कि “मान सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए रिकॉर्ड तोड़ काम किया है!” यह सच है कि पंजाब की महिलाएं भगवंत मान सरकार से काफी खुश है क्योंकि उनकी वजह से वह आज खुद को आत्मनिर्भर कह सकती हैं। सरकार की तरफ से सत्कार योजना के तहत 1000 और 1500 महिलाओं के खाते में भेजे जा रहे हैं।
CM Bhagwant Mann महिला सशक्तिकरण पर इस तरह दे रहे ध्यान
कैबिनेट मंत्री ने पारंपरिक सरकारों के 11 साल और मान सरकार के 4 साल के आंकड़े पेश किए। जाहिर तौर पर यहां सीएम भगवंत मान सेल्फ-हेल्प ग्रुप के ज़रिए महिलाओं को आगे बढ़ने और आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने के मौके दिए गए। महिलाओं के हुनर को उनके आर्थिक सशक्तिकरण का ज़रिया बनाने के लिए सखी शक्ति मेले लगाए गए। इसके साथ ही महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया और सीएम भगवंत मान की तरफ से हर संभव प्रयास किया गया ताकि पंजाब की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और अपनी अलग कहानी लिख सके।
