---Advertisement---

विधानसभा चुनाव से पहले CM Bhagwant Mann के जनसभाओं में दिख रहा है जनसैलाब, मुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच पंजाब की राजनीति लगातार गर्म होती जा रही है। आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 27, 2026 5:44 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच पंजाब की राजनीति लगातार गर्म होती जा रही है। CM Bhagwant Mann राज्य के अलग-अलग जिलों में लगातार जनसभाएं और सार्वजनिक कार्यक्रम कर रहे हैं। इन सभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को लेकर आम आदमी पार्टी उत्साहित नजर आ रही है।

वहीं मुख्यमंत्री ने मंच से अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से विकास के एजेंडे पर समर्थन मांगा। बीते दिन उन्होंने गजेवास के विकास के लिए सरपंच साहब को ₹51 लाख की ग्रांट का चेक सौंपा।

CM Bhagwant Mann में दिख रहा है जनसैलाब

CM Bhagwant Mann ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि “आज समाना विधानसभा क्षेत्र के गजेवास गाँव में “जनसभा” के दौरान लोगों से आमने-सामने मुलाक़ात हुई। लोगों से भरपूर समर्थन मिला। गजेवास के विकास के लिए सरपंच साहिब को ₹51 लाख की ग्रांट का चेक सौंपा।

महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा, मुफ़्त इलाज और हर गाँव को बेहतर सुविधाएँ मुहैया कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारा एक ही लक्ष्य है: हर घर तक खुशहाली और सुविधाएँ पहुँचाना और पंजाब को हर क्षेत्र में नंबर-1 बनाना, लोगों के आशीर्वाद से, हम पंजाब को फिर से जीवंत बनाने के लिए एक बार फिर मिलकर आगे बढ़ रहे हैं”। इंक़लाब ज़िंदाबाद

जनसभाओं में उमड़ रही भीड़

हाल के दिनों में CM Bhagwant Mann की कई जनसभाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली। पार्टी नेताओं का दावा है कि जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और इसी वजह से सभाओं में भारी भीड़ जुट रही है। हालांकि, विपक्ष इन दावों से सहमत नहीं है और इसे चुनावी माहौल का हिस्सा बता रहा है।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार की तरफ से लगातार राज्य के लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, और बड़ी संख्या में लोगों को इसका फायदा भी पहुंच रहा है। मालूम हो कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के शुरूआत में होने वाले है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026