---Advertisement---

‘जनता का पैसा फिर से जनता पर खर्च…’ CM Bhagwant Mann ने लोगों की मांग को किया पूरा, जानिए किन स्थानों पर जाएगी नई ‘तीर्थ यात्रा’ बसें

CM Bhagwant Mann: कई स्थानों पर पंजाब के लोगों के लिए फ्री बस यात्रा करवाए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है और लोगों की मांग को पूरा करते हुए आखिर सरकार की तरफ से क्या कहा गया। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2026 5:17 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की जनता को हर संभव सुख सुविधा मिल सके इसके लिए मुख्यमंत्री की तरफ से प्रयास किया जाता है। ऐसे में लोगों को फ्री तीर्थ यात्रा बस हो या फिर मुफ्त बिजली सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जाती है। वहीं इस सबके बीच बीते दिन एक रात भगवान शिव के नाम कार्यक्रम शामिल होने वाले भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लोगों को बड़ी खुशखबरी दी। बहुत जल्द कई स्थानों पर बस सेवाएं शुरू होने वाली है जो फ्री में पंजाब के लोगों को यात्रा करवाने वाली है। क्या है पूरी खबर और कैसे पंजाब के लोगों को सीएम भगवंत मान की तरफ से तोहफा मिला है।

सीएम भगवंत मान ने लोगों से कहीं ये बात

सीएम भगवंत मान ने कहा कि “रोपड़ में “एक रात भगवान शिव के नाम” इवेंट में, मैं भक्तों से मिला और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया… लोगों की भारी मांग पर, हम 1 अगस्त से रोपड़ से खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन, ऋषिकेश और हरिद्वार के लिए नई ‘तीर्थ यात्रा’ बसें शुरू करने जा रहे हैं। आपकी सरकार जनता का पैसा फिर से जनता पर खर्च कर रही है, जैसे फ्री बिजली, ‘मां बेटी सत्कार योजना’ से महिलाओं का सम्मान, तीर्थ यात्रा जैसी सुविधाएं और अच्छे स्कूल और अस्पताल… हर हर महादेव!”

पंजाब से दूर CM Bhagwant Mann इन जगहों पर भी लोगों को यात्रा

जाहिर तौर पर फ्री बिजली हो हो या फिर फ्री बस की सेवाएं हर जरूरत का खास ख्याल रखने के लिए सीएम भगवंत मान हमेशा तत्पर रहते हैं। किसी भी तरह की कोई परेशानी लोगों को ना हो इसके लिए लगातार प्रयास किया जाता है। भगवान शिव के नाम कार्यक्रम के दौरान बताया कि खाटू श्याम से लेकर ऋषिकेश, हरिद्वार और वृंदावन तक भक्तों को भेजा जाएगा। इसके लिए फ्री बस सेवाएं जारी की जाने वाली है जो बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को धार्मिक स्थान पर ले जाने के लिए सीएम भगवंत मन की तरफ से पहल है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 31 July 2026

जुलाई 30, 2026

Income Tax News

जुलाई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 30, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 30, 2026