---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने दिया पंजाब को ऑनलाइन तोहफा, जानिए क्या है इस तोहफे में और किसको मिलेगा फायदा

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann)लगातार जनहितकारी फैसला ले रहे हैं। राज्य के औद्यौगिक विकास से लेकर राज्य के आम नागरिकों के जीवन को सरल बनाने के लिए भी तरह-तरह की नवीन तकनीकों का उपयोग भी करने से नहीं हिचक रहे। इसी कड़ी में एक और लोकहितकारी पहल करते हुए ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 15, 2023 12:39 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann)लगातार जनहितकारी फैसला ले रहे हैं। राज्य के औद्यौगिक विकास से लेकर राज्य के आम नागरिकों के जीवन को सरल बनाने के लिए भी तरह-तरह की नवीन तकनीकों का उपयोग भी करने से नहीं हिचक रहे। इसी कड़ी में एक और लोकहितकारी पहल करते हुए सीएम मान ने मंगलवार को वाहन के फिटनेस सर्टीफिकेट को डिजिटल तकनीक आधारित कर देने का बड़ा फैसला ले लिया। सीएम मान ने एनआईसी और ट्रांसपोर्ट विभाग के माध्यम से लोगों को गाड़यों का फिटनेस सर्टिफिकेट उपलब्ध कराने को लेकर एक नया एप लॉंच कर दिया। सीएम मान का कहना है कि अब इस एप के माध्यम से राज्य के नागरिकों को सरकार की तरफ से मोबाइल की एक क्लिक पर उनके वाहन की फिटनेस सर्टिफिकेट मुहैया करा दिया जाएगा।

जानें सीएम मान की मंशा

सीएम मान ने इस एप को लॉंच के मौके पर कहा कि इस के आने से लोगों को सुविधा होगी और इससे व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। अब इसी एप के माध्यम से लोग अपना अपॉइंटमेंट बुक करा सकते हैं। फीस का भुगतान भी कर सकते है। अब उन्हें छोटे-मोटे कामों के लिए ऑफिसों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि सरकार का यह कदम पंजाब के ट्रांसपोर्ट सिस्टम में एक क्रांतिकारी साबित होगा। इससे पता चलता है कि सीएम मान का लोगों को असुविधा से बचाते हुए वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट एप के माध्यम से मुहैया कराना परेशानी मुक्त डिलीवरी सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें: CM Mann ने जारी किया वन विभाग का विकसित किया हुआ भारत का पहला E-Timber पोर्टल, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

जानें कैसे करेगा व्यवस्था में बदलाव

सीएम मान ने बताया कि इस एप को राज्य के ट्रांसपोर्ट विभाग तथा एनआईसी ने आपसी सहयोग से ही इस एप को तैयार किया है। जिसके माध्यम से व्यवस्था के आमूलचूल बदलाव पर बताते हुए कहा कि आवेदक वाहन मॉड्यूल पर सीधे अपने कागजी दस्तावेज अपलोड करेगा। जिसकी टाइम बाउंड आरटीओ कर्मचारियों के द्वारा जांच की जाएगी। उसके बाद वाहन की एमवीआई से ही ऑनलाइन जांच भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें: LTTE Leader Prabhakaran अभी मरा नहीं है! तमिलनाडु के नेता का दावा- वह जिंदा है और जल्द सामने आएगा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026