---Advertisement---

CM Mann ने जारी किया वन विभाग का विकसित किया हुआ भारत का पहला E-Timber पोर्टल, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वन किसानों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने वन कृषि द्वारा किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए रविवार को लुधियाना में भारत का पहला E-Timber पोर्टल जारी किया है। इस दौरान उन्होंने इस पोर्टल की खासियत बताते ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 13, 2023 2:00 अपराह्न

CM Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वन किसानों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने वन कृषि द्वारा किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए और उन्हें लाभ पहुंचाने के लिए रविवार को लुधियाना में भारत का पहला E-Timber पोर्टल जारी किया है। इस दौरान उन्होंने इस पोर्टल की खासियत बताते हुए किसानों को संबोधित किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अपनी किस्म का यह देश में पहला E-Timber पोर्टल है जिसे वन विभाग द्वारा विकसित किया गया है। इस E-Timber पोर्टल की मदद से वन कृषि के किसानों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अन्य लोग भी वन कृषि की ओर आकर्षित होंगे।

ये भी पढ़ें: किसान मिलन के लिए CM Mann तैयार , बासमती धान सहित कई अन्य फसलों के विकास पर होगा मंथन

जनता को संबोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान

इस पोर्टल को जारी करते समय पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप लोगों को जो भी समस्या है आप इस पोर्टल के माध्यम से हमें लिखकर दो, हमें बताओ। आपकी समस्या का समाधान जरूर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह पोर्टल लकड़ी की बिक्री और खरीद में पूरी पारदर्शिता बनाएगा। इस पोर्टल से किसानों को फायदा होगा।

ऑनलाइन तरीके से बेच सकते हैं लकड़ी

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से कहा कि पहले जैसी समस्या नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में लकड़ी की खरीद-फरोख्त गैर-संगठितों मंडियों द्वारा बड़े स्तर पर की जाती थी। इसके कारण किसानों को परेशानी होती थी और किसानों को इसके सही दाम नहीं मिल पा रहे थे। यह ऑनलाइन पोर्टल किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा। इस पोर्टल की मदद से वे किसी भी जगह पर ऑनलाइन तरीके से लकड़ी बेच सकते हैं। इसके साथ ही सीएम मान ने यह भी कहा कि यह पोर्टल किसानों की उपज का लाभप्रद मूल्य सुनिश्चित बनाएगा। इसकी मदद से किसानों को वन कृषि की तरफ प्रोत्साहित और आकर्षित किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ेेंः Shehnaaz Gill: पिंक साड़ी को शहनाज ने स्टाइलिश ब्लाउज संग किया टीमअप, आप भी इस ग्लैम लुक को कर सकते हैं कॉपी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 25, 2026

Rashifal 26 September 2026

सितम्बर 25, 2026

Punjab News

सितम्बर 25, 2026