---Advertisement---

सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन के साथ CM Bhagwant Mann सरकार की बनी सहमति, क्या कचरा उठाने पर हुए राजी

CM Bhagwant Mann: पंजाब के नागरिकों को सुरक्षित और साफ राज्य देने के लिए लगातार प्रयासरत सरकार की सफाई कर्मचारियों से बातचीत हो गई है। आइए जानते हैं इसका क्या परिणाम निकला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2026 6:01 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: बरनाला में सफाई कर्मियों पर हुई पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ आवाज को बुलंद करते हुए सीवरकर्मी और कर्मचारियों ने हड़ताल कर दिया था। सीएम भगवंत मान सरकार की पहल से अब यह प्रदर्शन खत्म हो गया है। उसकी जानकारी खुद कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने दी है। उन्होंने बताया कि सहमति बन चुकी है और जगह-जगह से कचरा उठाए जाएंगे। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है और इस बारे में कैबिनेट मिनिस्टर की तरफ से क्या कहा गया है जो निश्चित तौर पर पंजाब के लोगों के लिए राहत की खबर है।

सीएम भगवंत मान सरकार की तरफ से क्या बनी सफाईकर्मियों के साथ सहमति

आप पंजाब ने एक वीडियो को शेयर किया है जहां कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह फैंस इस बारे में जानकारी देते हुए नजर आते हैं। वह कहते हैं कि सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन के साथ मीटिंग में सहमति बनी, कचरा उठाना शुरू होगा! सरकार ने लुधियाना में सफाई कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की और मुद्दों पर डिटेल में चर्चा की है। ज़्यादातर मुद्दों पर सहमति बन गई और सभी ने कचरा उठाना शुरू करने का भरोसा दिखाया गया है। इसके साथ ही बताया गया कि सोमवार को फिर से चर्चा होगी।

किसी भी लापरवाही को करने के लिए तैयार नहीं हैं CM Bhagwant Mann

सीएम भगवंत मान की तरफ से हर संभव प्रयास किया जाता है। किसी भी तरह की कोई परेशानी जनता को ना हो इसपर काम होता है। पिछले 6 दिनों से जारी हड़ताल की वजह से जगह-जगह पर कचरा जमा हो गए थे। मानसून के समय में इस तरह से कचरे के जमाव से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है और सीएम मान किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहते थे। उन्होंने सफाई कर्मियों और सीवर कर्मी के साथ बैठक की बल्कि इस समस्या का समाधान भी निकाला है जिसकी जानकारी आप पंजाब की तरफ से दी गई है।

पंजाब को साफ और सुरक्षित रखा जा सके इसके लिए सीएम भगवंत मान हरसंभव प्रयास करते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand News

अगस्त 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 2, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 2, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 2, 2026