---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: ‘स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए दुगुने बजट..’ स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब सरकार के बजट पर दी महत्वपूर्ण जानकारी; महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से इस बार बजट पेश किया गया। बजट में महिलाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 11, 2026 5:29 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से इस बार आखिरी बजट पेश किया गया। बता दें कि बजट में महिलाओं, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष जोर दिया गया है। बता दें कि अगले साल पंजाब में विधानसभा चुनाव होने है, जिसे देखते हुए सरकार की तरफ से भी तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसी बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने बताया कि कैसे इस बजट में सीएम भगवंत मान सरकारी की तरफ से स्वास्थ्य क्षेत्र में छूट दी गई है। उन्होंने इसकी जानकारी पंजाब विधानसभा में दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

स्वास्थ्य मंत्री ने पंजाब सरकार के बजट को बताया गेमचेंजर

पंजाब विधानसभा में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने कहा कि “मान सरकार ने पंजाब के लिए विकासोन्मुखी बजट तैयार किया! बजट सत्र के दौरान बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने इसकी खुलकर सराहना की। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए दुगुने बजट पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि परिणाम भी दोगुने बेहतर होंगे।

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री भी पंजाब के ‘आप’ स्वास्थ्य मॉडल के बारे में विस्तृत जानकारी ले रहे हैं”।

CM Bhagwant Mann ने महिलाओं को दिया खास तोहफा

सीएम भगवंत मान की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। इसी बीच सीएम भगवंत ने बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं पर विशेष जोर दिया। बताते चले कि बजट में ‘मुख्यमंत्री मावन दियां सत्कार योजना’ के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु की सामान्य वर्ग की महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह और दलित समुदाय से जुड़ी महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करने की ऐतिहासिक घोषणा की गई है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 16, 2026

Mamata Banerjee

जून 16, 2026

US-Iran-Deal

जून 16, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026