CM Bhagwant Mann: पंजाब में चारों तरफ से विकास के लिए हर संभव लोगों को सुविधा प्राप्त हो सके और सरकारी योजना का लाभ लोगों तक सीधा पहुंच सके इसका ध्यान सीएम भगवंत मान रखते हैं। यही वजह है की उनकी एक अच्छी खासी लोकप्रियता है। वहीं सबके बीच डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित होने वाले उनके जिंदगी का सफर डॉक्यूमेंट्री के तौर पर दिखाया जा रहा है जिसके पार्ट 7 में हेल्थ और एजुकेशन के क्षेत्र में कैसे सीएम भगवंत मान ने क्रांति लाने का काम किया है यह बताया गया है। यह जाहिर तौर पर पंजाब के मुख्यमंत्री के सफरनामा को दिखाता है।
सीएम भगवंत मान का हेल्थ और एजुकेशन में इस तरह हुआ विस्तार
ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸਾਡੀ ਪਹਿਲੀ ਤਰਜੀਹ ਰਹੀ ਹੈ। ‘ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕਾਂ’ ਅਤੇ ਮੁਫ਼ਤ ਇਲਾਜ ਦੀ ਸੁਵਿਧਾ ਨੇ ਸੂਬੇ ਨੂੰ ਤੰਦਰੁਸਤੀ ਦੇ ਰਾਹ ਵੱਲ ਅੱਗੇ ਵਧਾਇਆ ਹੈ।
(Satauj to Sansad) | Part – 07 https://t.co/NgndnE7b2k
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 21, 2026
सीएम भगवंत मान ने इसे लेकर पंजाब के लोगों को खास जानकारी दी है। जहां लिखा कि “हेल्थ और एजुकेशन हमेशा से हमारी पहली प्रायोरिटी रही है। ‘आम आदमी क्लीनिक’ और फ्री इलाज की सुविधाओं ने राज्य को वेलनेस के रास्ते पर आगे बढ़ाया है। (सतौज से संसद) | पार्ट – 07 की खासियत बताते हुए सरकार की तरफ से इसकी जानकारी लोगों को दी गई है जो कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान के सरकार की सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है।
CM Bhagwant Mann ने पंजाब में लोगों को दी क्रांति की सौगात
जहां सीएम भगवंत मान के राजनीतिक सफर से लेकर निजी जिंदगी पर बनी विशेष डॉक्युमेंट्री में उनके पैतृक गांव सतौज से लेकर संसद तक का सफर दिखाया गया है। कैसे उन्होंने अपने मंजिल को पाने के लिए हर संभव प्रयास किया तो इसके साथ एजुकेशन के क्षेत्र में कैसे पंजाब का विस्तार संभव हुआ है। यह भी दिखाया गया है कि आम आदमी क्लीनिक के साथ-साथ फ्री इलाज और एजुकेशन के क्षेत्र में विशेष सफलता हाथ लगी है। जहां सरकारी स्कूलों का कायाकल्प होने से लेकर प्राइवेट स्कूल की मनमानी पर रोक लगाने का काम किया गया है।
सीएम भगवंत मान की वजह से पंजाब में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई ऐसी चीज हुई है जो सालों से लोग इंतजार कर रहे थे।







