---Advertisement---

‘उनकी अपनी तबीयत ठीक नहीं..’ अस्पताल में भर्ती CM Bhagwant Mann से मिलने पहुंचे आप नेता Manish Sisodia; स्वास्थ्य को लेकर दी महत्वपूर्ण जानकारी

CM Bhagwant Mann: एक तरफ पंजाब बाढ़ से त्रस्त है, तो वह दूसरी पंजाब के सीएम की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 6, 2025 2:35 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: एक तरफ पंजाब बाढ़ से त्रस्त है, तो वह दूसरी पंजाब के सीएम की अचानक तबीयत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सीएम मान के मंत्री और विधायकर दिन रात डटे हुए है, और बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे है। बता दें कि सीएम मान की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें आनन फानन में फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भरती कराया गया। इस बीच आप नेता मनीष सिसोदिया ने सीएम भगवंत मान के स्वास्थ्य पर एक अहम जाकारी दी है।

अस्पताल में भर्ती CM Bhagwant Mann से मिलने पहुंचे आप नेता Manish Sisodia

बता दें कि आप नेता Manish Sisodia ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब के हरमन प्यारे मुख्यमंत्री भगवंत मान जी से Fortis अस्पताल में मिलकर आ रहा हूँ। उनकी तबीयत में सुधार है। Electrolyte imbalance की वजह से 2 दिन से तबीयत ख़राब थी और कल शाम को अचानक PULSE रेट नीचे गिरने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि अभी उन्हें अस्पताल में ही डॉक्टरों की निगरानी में 1–2 दिन रहना होगा। इस समय जब उनकी अपनी तबीयत ठीक नहीं है, तब भी भगवंत मान जी बाढ़ की हालत को लेकर चिंतित हैं”।

बाढ़ की हालत को लेकर चिंतित है सीएम भगवंत मान – मनीष सिसोदिया

मनीष सिसोदिया ने आगे लिखा कि “उनसे बाढ़ की स्थिति को लेकर बात हुई। उन्होंने बताया कि वे अधिकारियों से बात कर बाढ़ राहत और बाढ़ के बाद की स्थितियों से निपटने की योजना बना रहे हैं और अगले 1–2 दिनों में उसका पूरा ऐलान करेंगे। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और लंबी आयु दें। जनता की सेवा करने का यह जज़्बा उनके अंदर सदा बरक़रार रहे”। गौरतलब है कि पंजाब के 1200 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट मे है, लाखों लोग बेघर हो गए है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि CM Bhagwant Mann, उनके मंत्री और विधायक लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Basavaraj Rayareddy

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026