Lohri 2025: पंजाब में आज लोहड़ी की धूम! CM Bhagwant Mann ने भी इस खास पर्व पर जारी किया संदेश; बोले- ‘यह पवित्र त्योहार आपके जीवन..’

Lohri 2025

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक)

Lohri 2025: पतंगबाजी, भांगड़ा और बाजारों में रौनक से आज पंजाब गुलजार नजर आ रहा है। दरअसल, आज राज्य में लोहड़ी 2025 की धूम है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को बधाई देने का काम कर रहे हैं। शासन स्तर से भी पंजाबवासियों के नाम लोहड़ी के अवसर पर बधाई जारी किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 13 जनवरी को Lohri 2025 के खास पर्व पर सभी के अच्छे स्वास्थ्य और पंजाब के विकास के लिए प्रार्थना की है। CM Mann के अलावा AAP प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने भी राज्यवासियों के नाम बधाई संदेश जारी कर उन्हें लोहड़ी की शुभकाना दी है।

Lohri 2025 पर CM Bhagwant Mann का खास संदेश!

मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर आज राज्यवासियों को लोहड़ी 2025 की बधाई दी गई है। सीएम मान के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “आप सभी को लोहड़ी की शुभकामनाएं। यह पवित्र त्योहार आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।” सीएम मान ने इस दौरान पंजाब की समृद्धि और विकास के लिए भी प्रार्थना की है।

AAP प्रदेश अध्यक्ष और मान सरकार में मंत्री अमन अरोड़ा ने भी आज Lohri 2025 पर पंजाबवासियों के नाम शुभकामना संदेश जारी किया है। अमन अरोड़ा का कहना है कि “लोहड़ी और माघी के पवित्र दिन पर सभी पंजाबवासियों को खूब शुभकामनाएं। यह पर्व आपके जीवन में सफलता से उत्साह लाए जिससे की आपका भविष्य उज्जवल हो सके।”

लोहड़ी 2025 पर अमृतसर में खास इंतजाम!

अमृतसर में आज लोहड़ी के खास अवसर पर कई तरह के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस की ओर से भंडारी ब्रिज और एलिवेटेड रोड पर दो पहिया वाहनों की नो एंट्री रोकी जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि, लोगों को पतंगबाजी के कारण होने वाले हादसों से बचाया जा सके। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार Lohri 2025 पर सभी इंतजाम किए गए हैं। चाइनीज मांझे के कारण दो पहिया वाहन चालकों के साथ कई दफा घटना-दुर्घटना होते देखी गई है। यही वजह है कि अृतसर के भंडारी ब्रिज और एलिवेटेड रोड पर दो पहिया वाहनों की एंट्री आज रोक दी गई है।

Exit mobile version