CM Bhagwant Mann: माता-पिता भले ही बच्चे को जन्म देते हैं लेकिन बच्चों के सपने को उड़ान देना और उनकी जिंदगी को सही दिशा देने में उनके टीचर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। एक शिक्षक अपने विद्यार्थी के भविष्य को बनाता है और हर संभव कोशिश करता है कि उसका शिष्य दुनिया में नाम रोशन करे। इस सबके बीच वर्ल्ड टीचर्स डे के मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में उनकी भूमिका सराहनीय है। आखिर सीएम भगवंत मान की तरफ से इस खास मौके पर क्या कहा गया है।
सीएम भगवंत मान ने शिक्षकों की तारीफ में कही ये बात
ਬੱਚਿਆਂ ਦੇ ਭਵਿੱਖ ਨੂੰ ਰੋਸ਼ਨ ਕਰਨ ਅਤੇ ਬਿਹਤਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਨੀਂਹ ਰੱਖਣ ਵਾਲੇ ਸਮੂਹ ਅਧਿਆਪਕਾਂ ਨੂੰ ‘ਵਿਸ਼ਵ ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ’ ਦੀਆਂ ਲੱਖ-ਲੱਖ ਮੁਬਾਰਕਾਂ… ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਸਿੱਖਿਆ ਦੇ ਖੇਤਰ ‘ਚ ਬੁਲੰਦੀਆਂ ‘ਤੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣ ਲਈ ਤੁਹਾਡਾ ਯੋਗਦਾਨ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਰਹੇਗਾ। https://t.co/7Nt80h70kk
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) October 5, 2026
X प्लेटफार्म पर एक पोस्ट करते हुए सीएम भगवंत मान ने लिखा कि “बच्चों का भविष्य रोशन करने वाले और एक बेहतर समाज की नींव रखने वाले सभी टीचर्स को ‘वर्ल्ड टीचर्स डे’ की शुभकामनाएं… पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने में आपका योगदान हमेशा सराहनीय रहेगा।”
CM Bhagwant Mann ने पंजाब में शिक्षा की क्रांति के लिए शिक्षकों का किया शुक्रिया
निश्चित तौर पर समाज में ज्ञान की रोशनी फ़ैलाने और एक बेहतर भविष्य की नींव रखने में टीचर्स के योगदान का सम्मान करना सीएम भगवंत मान बखूबी जानते हैं क्योंकि उनकी दिशानिर्देश पर विद्यार्थी को ना सिर्फ किताबी शिक्षा बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का भी ज्ञान होता है। निश्चित तौर पर शिक्षक की मेहनत और गाइडेंस की वजह से ही मजबूत समाज का निर्माण होता है। वर्ल्ड टीचर्स डे के मौके पर सीएम उन सभी शिक्षकों का शुक्रिया अदा किया है जिन्होंने अपनी भागीदारी देकर पंजाब को एक ऐसे मुकाम पर लाया है जहां शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त क्रांति देखी जा रही है।
पंजाब में शिक्षा को लेकर एक अलग ही विकास दिखा है जहां केरल को भी पछाड़कर यह भारत में नंबर वन पर है जो कहीं ना कहीं सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है।







