---Advertisement---

Bhagwant Mann सरकार की बड़ी जीत! पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव को उप-राष्ट्रपति की मंजूरी; मुख्यमंत्री ने भी दी प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने उपराष्ट्रपति द्वारा सीनेट चुनाव को मंजूरी देने के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने इसके फैसले के लिए यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, शिक्षक, फैकल्टी सदस्य और हर उस पंजाबी को बधाई दी है जिन्होंने अपनी हिम्मत नहीं टूटने दी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 28, 2025 2:15 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: अपनी साझा विरासत को बचाने की लड़ाई लड़ रही मान सरकार की बड़ी जीत हासिल हुई है। दरअसल, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पंजाब यूनिवर्सिटी के सीनेट चुनाव को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। मालूम है कि केन्द्र की ओर से अधिसूचना जारी कर पंजाब विश्वविद्यालय में सीनेट और सिंडिकेट चुनाव की प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। भगवंत मान सरकार ने इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया। सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ताओं का एक पैनल गठित करने की बात भी कही गई। अंतत: उपराष्ट्रपति की ओर से मंजूरी मिलने के बाद इसे पंजाब सरकार के लिए बड़ी जात माना जा रहा है।

सीनेट चुनाव के लिए मंजूरी मिलने के बाद सीएम Bhagwant Mann की प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई है। सीएम मान ने अपार हर्ष के साथ साझा किया है कि “उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट चुनावों को मंजूरी देना पूरे पंजाब की एक शानदार जीत है। यह संस्था सिर्फ एक यूनिवर्सिटी नहीं, बल्कि पंजाब की विरासत है।”

सीएम मान आगे लिखते हैं कि “यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी, शिक्षक, फैकल्टी सदस्य और हर वह पंजाबी बधाई का पात्र हैं, जिन्होंने भारी दबाव के बावजूद भी अपनी हिम्मत टूटने नहीं दी। संघर्ष जारी रखा, और आखिरकार संघर्ष रंग लाया।” उपराष्ट्रपति का ये फैसला भगवंत मान सरकार की जीत के रूप में देखा जा रहा है जिसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई थी।

लंबी लड़ाई के बाद मान सरकार को मिली जीत

पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव को मंजूरी मिलने वाले फैसले को मान सरकार के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। केन्द्र की ओर से सीनेट और सिंडिकेट चुनाव रद्द किए जाने के बाद पंजाब सरकार ने इसके लिए खूब लड़ाई लड़ी। सीएम भगवंत मान खुद फ्रंटफुट से मोर्चा संभालते हुए अधिवक्ताओं का पैनल गठित करने की बात करते नजर आए थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा था कि ये पंजाब की विरासत का सवाल है। ऐसे में हम पीछे नहीं हट सकते। अंतत: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पंजाब यूनिवर्सिटी में सीनेट चुनाव को मंजूरी देकर बड़ी खुशखबरी दी है जो मान सरकार के लिए बड़ी जीत है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 31, 2026