---Advertisement---

Bhagwant Mann: ‘मैं आपके बेटियों-बेटों के भविष्य..,’ नगर निगम चुनाव को लेकर CM ने जनता से की खास अपील! पटियाला में जमकर गरजे

Bhagwant Mann: पटियाला में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाषण की चर्चा जोरों पर है। नगर निगम चुनाव को लेकर पटियाला में रोड शो के दौरान सीएम मान ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 19, 2024 7:35 अपराह्न

Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

Bhagwant Mann: पटियाला में आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के भाषण की चर्चा जोरों पर है। नगर निगम चुनाव को लेकर पटियाला में रोड शो के दौरान सीएम मान ने स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने प्रत्यक्ष रूप से लोगों के समक्ष अपना संबोधन रखा और जनता से AAP उम्मीदवार को समर्थन देने की अपील की। नगर निगम चुनाव (Municipal Polls) को लेकर आयोजित रोड शो के दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा कि “मैं आपके बेटियों-बेटों के भविष्य संवारने के लिए वोट मांग रहा हूं।” सीएम मान द्वारा की गई इस अपील की चर्चा अब पटियाला के साथ आस-पास के जिलों में जोरों से हो रही है।

पटियाला वासियों से CM Bhagwant Mann की खास अपील!

मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज पटियाला में रोड शो के दौरान स्थानीय लोगों से खास अपील की है। पटियाला (Patiala) के त्रिपड़ी से निकले रोड शो में जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कई बातों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि “मैं 1997 से लेकर 2003 तक पटियाला शहर में ही रहा हूं। इस शहर के हर कोने-कोने से परिचित हूं। मैं पटियाला वासियों से अपील करता हूं कि आने वाली 21 दिसंबर को आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों को ज़्यादा से ज़्यादा वोट डालकर जिताएं। ताकि रॉयल सिटी के नाम से पहचाने जाने वाले इस शहर की सुंदरता को कायम रखा जा सके।

सीएम मान ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “पटियाला वालो, विरोधी अपने परिवारों के लिए वोट मांगते हैं, लेकिन मैं आपके बेटियों-बेटों के भविष्य संवारने के लिए वोट मांग रहा हूं।”

मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब!

नगर निगम चुनाव (Municipal Polls) को लेकर पटियाला में आयोजित मुख्यमंत्री भगवंत मान के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। सीएम मान (CM Mann) ने रोड शो के दौरान क्लिक की गई कुछ तस्वीरों को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी किया है। इस तस्वीर में भारी संख्या में महिला, पुरुष और युवा वर्ग को मुख्यमंत्री का समर्थन करते देखा जा सकता है। तस्वीर में ट्रैक्टर पर सवार लोग भी नजर आ रहे हैं जो मुख्यमंत्री को समर्थन देने रोड शो में पहुंचे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shoaib Akhtar

मार्च 10, 2026

KB Ganesh Kumar

मार्च 10, 2026

Punjab News

मार्च 9, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मार्च 9, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 9, 2026

Rashifal 10 March 2026

मार्च 9, 2026