CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तरफ से गैंगस्टर पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। लगभग 6 महीने का समय हो चुका है और ऐसे में 175वें दिन भी पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस दौरान अलग-अलग जगह पर टारगेट करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इसके साथ ही गैंगस्टर नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। गैंगस्टर का दबदबा पूरे पंजाब से खत्म हो सके और अवैध काम राज्य में बंद हो सके इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। आइए जानते हैं 175वें दिन पंजाब पुलिस ने क्या कमाल दिखाया है।
राज्य-व्यापी कार्रवाई में गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा
𝐃𝐚𝐲 𝟏𝟕𝟓 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 897 raids conducted
✔️ 515… pic.twitter.com/v7xabP2pzW— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) July 15, 2026
सीएम भगवंत मान की पहल के बीच पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर, राज्य भर में चिन्हित और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड करके गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ़ अपनी निर्णायक राज्य-व्यापी कार्रवाई जारी रखी। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। जगह-जगह पर छापे मार कर अपराधियों पर शिकंजा कसना और उन्हें सजा देने को लेकर पुलिस की तरफ से लगातार काम किया जा रहा है। ऐसे में 48000 से ज्यादा गैंगस्टर की गिरफ्तारी अपने आप में बहुत बड़ी बात है।
CM Bhagwant Mann की पुलिस ने इस तरह गैंगस्टर्स पर किया प्रहार
वहीं 175वें दिन पंजाब पुलिस की सफलता को लेकर बात करें तो उनके द्वारा 897 रेड की गईं जहां 515 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। वहीं इस ऑपरेशन में 22 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया तो इसके साथ ही 6 हथियार बरामद किए गए। जाहिर तौर पर सीएम भगवंत मान की पंजाब पुलिस ने अपराधियों को जिस तरह से सबक सिखाने की हिम्मत दिखाई है यह निश्चित तौर पर गैंगस्टर नेटवर्क के लिए किसी झटके से कम नहीं है। वही यह भी बताया गया है कि इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ़्तारियों की संख्या 48,755 हो गई है।







