---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के दिशानिर्देश पर शिक्षा क्रांति में एक नए दौर की शुरुआत, देखें कैसे पंजाब के बच्चे दुनिया में छोड़ रहे हैं छाप

CM Bhagwant Mann: पंजाब के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प लगातार किया जा रहा है और इसकी वजह से शिक्षा की दिशा में एक अलग ही क्रांति का प्रसार नजर आ रहा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 13, 2026 4:39 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में शिक्षा की दिशा में क्रांति का प्रसार हो सके और सब स्कूल पहुंच सके इसके लिए सीएम भगवंत मान की तरफ से लगातार प्रयास जारी है। कहने में कोई शक नहीं है कि सरकारी स्कूलों का कार्यकाल किया जा रहा है। आज आम घर के बच्चे भी स्कूल पहुंच रहे हैं और शिक्षा को पाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। कहीं ना कहीं यह सीएम भगवंत मान की वजह से संभव हो सका है और इसके लिए लगातार काम भी किया जा रहा है। सरकारी स्कूलों का कायाकल्प पूरी तरह से किया जा रहा है और हर बुनियादी जरूरत स्कूल में मुहैया करवाया जा सके इसके लिए लगातार प्रयत्न जारी है।

सीएम भगवंत मान का उद्देश्य शिक्षा ही तरक्की का असली रास्ता

कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने x प्लेटफार्म पर लिखा, “शिक्षा ही तरक्की का असली रास्ता है! मान सरकार की शिक्षा क्रांति ने पंजाब में एक नए दौर की शुरुआत की है। जिसकी वजह से आज आम घरों के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ रहे हैं और अपने सपनों को पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं। जहां बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और अच्छी शिक्षा के साथ, हमारे बच्चे अब पूरी दुनिया में राज्य का नाम रोशन करेंगे।”

कैसे पंजाब के बच्चे CM Bhagwant Mann की वजह से रच रहे इतिहास

पंजाब के सरकारी स्कूलों में हर बुनियादी सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है। सीएम भगवंत मान की वजह से स्मार्ट क्लासरूम के साथ-साथ लर्निंग स्पेस डेवलप किए जा रहे हैं। लाइब्रेरी से लेकर मनोरंजन की तमाम चीजों को मुहैया करवाया जा रहा है ताकि स्कूल आने वाले सभी बच्चे यहां आने के लिए लालायित हो। यही वजह है कि आज प्राइवेट स्कूल से ज्यादा सरकारी स्कूलों की लोकप्रियता बढ़ रही है और बच्चे अपने सपने को साकार कर रहे हैं। छात्रों को हर तरह की सुविधा मिलने के साथ ही बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी काम किया जा रहा है। यही वजह है कि हर मामले में पंजाब के बच्चे आगे बढ़ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 September 2026

सितम्बर 13, 2026

Lucknow News

सितम्बर 13, 2026

Jharkhand News

सितम्बर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 13, 2026

Anurag Dhanda

सितम्बर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 13, 2026