---Advertisement---

लुधियाना विधायक Gurpreet Gogi के दुखद निधन पर भावुक हुए CM Bhagwant Mann! बोले- ‘दुख की घड़ी में परिवार के..’

Gurpreet Gogi: नगर निगम चुनावों में सफलता हासिल कर जश्न में डूबी आम आदमी पार्टी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पार्टी ने अपने एक सहयोगी और AAP कैडर के सच्चे सिपाही गुरप्रीत गोगी को खो दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 11, 2025 11:51 पूर्वाह्न

Gurpreet Gogi
Follow Us
---Advertisement---

Gurpreet Gogi: नगर निगम चुनावों में सफलता हासिल कर जश्न में डूबी आम आदमी पार्टी के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। पार्टी ने अपने एक सहयोगी और AAP कैडर के सच्चे सिपाही गुरप्रीत गोगी को खो दिया है। जानकारी के मुताबित आज तड़के सुबह लुधियाना विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने साथी विधायक Gurpreet Gogi के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की है। सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया है कि “दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ पंजाब सरकार हर कदम पर मौजूद है।”

AAP MLA Gurpreet Gogi के निधन पर भावुक हुए CM Bhagwant Mann!

मुख्यमंत्री Bhagwant Mann के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। पोस्ट में लिखा गया है कि “लुधियाना पश्चिमी से हमारी पार्टी के प्रतिष्ठित विधायक गुरप्रीत गोगी जी के निधन की दुखद खबर मिली। सुनकर बेहद दुख हुआ, गोगी जी बहुत अच्छे इंसान थे। दुख की घड़ी में परिवार के साथ दिल से हमदर्दी। परमात्मा दिवगंत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। परिवार सहित चाहने वालों को दुख सहने की हिम्मत और साहस दें।” बता दें कि विधायक Gurpreet Gogi की छवि एक लोकप्रिय नेता के रूप में थी। उनके निधन के बाद लुधियाना के साथ आस-पास के जिलों में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

दिवंगत नेता गुरप्रीत गोगी के आवास पर जुटे समर्थक!

विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद लुधियाना के अलावा आसपास के जिलों में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। AAP कार्यकर्ताओं के अलावा दिवंगत नेता गुरप्रीत गोगी के अन्य समर्थक भी उनके लुधियाना स्थित आवास पर पहुंच रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से एक वीडियो रिपोर्ट जारी किया गया है। वीडियो रिपोर्ट में देखा जा सकता है कि कैसे Gurpreet Gogi के आवास पर समर्थकों का जमावड़ा लगा है। एएनआई ने गुरप्रीत गोगी के परिजनों के हवाले से बताया है कि आप नेता की मौत दुर्घटनावश गोली लगने से हुई है। ये दुखद घटना देर रात करीब 12 बजे के आसपास हुई। इसके बाद उन्हें डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने AAP विधायक को मृत घोषित कर दिया।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi-Mumbai-Expressway

मार्च 11, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 11, 2026

NCERT textbook row

मार्च 11, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026

Ghaziabad News

मार्च 11, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 11, 2026