CM Bhagwant Mann: अपराध का नामों निशान पंजाब से खत्म करने के लिए गैंगस्टर पर लगातार वार किया जा रहा है। पंजाब पुलिस इस बात का खास ध्यान रखती है कि अपराधियों से मुक्त राज्य सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर बन सके। वहीं इस सबके बीच गैंगस्टर ते वार के 247वें दिन पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां 521 से ज्यादा जगह पर छापे मारे गए। इस सर्च ऑपरेशन में आखिर सीएम भगवंत मान की पुलिस को किस कदर सफलता हाथ लगी है। इस सब को जानने के लिए आइए जानते हैं इसे लेकर क्या पूरी जानकारी दी गई है।
सीएम भगवंत मान के दिशा निर्देश पर पंजाब पुलिस को मिली बड़ी सफलता
𝐃𝐚𝐲 𝟐𝟒𝟕 | ‘𝐆𝐚𝐧𝐠𝐬𝐭𝐫𝐚𝐧 𝐓𝐞 𝐕𝐚𝐚𝐫’
Punjab Police, in coordination with AGTF Punjab, continued its decisive statewide crackdown on gangster networks through targeted raids at identified and mapped locations across the state.
✔️ 521 raids conducted
✔️ 285 individuals arrested
✔️ 5 proclaimed offenders apprehended
✔️ 4 weapons recoveredWith this, total arrests have reached 73,415 since the launch of the campaign.
Punjab Police remains committed to dismantling gangster networks and ensuring a safer Punjab.
📞 Share information anonymously: Anti-Gangster Helpline – 93946-93946
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) September 25, 2026
पंजाब पुलिस ने इस बारे में बताया कि कैसे वह AGTF पंजाब के साथ मिलकर, गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। इसके लिए राज्य भर में पहचानी गई और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड की गईं। इस दौरान सीएम भगवंत मान की पुलिस ने 521 जगह पर छापे मारे जहां से 285 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही 5 घोषित अपराधी को भी पकड़ा गया। वहीं उनके पास से 4 हथियार भी बरामद किए गए हैं। जाहिर तौर पर सर्च ऑपरेशन में जिस तरह से पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है वह तारीफ के काबिल है।
गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने में कितनी सफल रही CM Bhagwant Mann की पुलिस
गैंगस्टर ते वार मुहिम के तहत सीएम भगवंत मान पुलिस के साथ मिलकर पंजाब में अलग-अलग जगह पर छिपे हुए अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है। ऐसे में इस कैंपेन की शुरुआत से लेकर अब तक 73415 लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। पंजाब पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म कर एक सुरक्षित राज्य बन सके इसके लिए वह लगातार प्रयासरत है। ऐसे में जनता के लिए भी एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है जहां वह किसी भी अपराधी के बारे में गुप्त सूचना गुमनाम तरीके से शेयर कर सकते हैं।







