---Advertisement---

CM Bhagwant Mann की पुलिस गैंगस्टर्स को पंजाब से कर देगी पूरी तरह साफ, जानें 138वें दिन किस तरह मिली बड़ी सफलता

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर पर शिकंजा कसने में पंजाब सरकार के साथ मिलकर पुलिस पीछे नहीं है। वहीं इस सब के बीच आइए जानते हैं आखिर 138वें दिन किस तरह से सफलता हाथ लगी है और क्या है पूरी डिटेल्स जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 8, 2026 12:32 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की मान सरकार राज्य में गैंगस्टर और अपराध का खात्मा हो सके इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है। ड्रग तस्करों पर कार्रवाई हो या फिर नशे के खिलाफ सख्ती, हथियार बरामदगी तक को लेकर सीएम भगवंत मान के साथ पंजाब पुलिस लगातार काम कर रही है। राज्य में शांति के लिए तत्पर है। वहीं इस सबके बीच गैंगस्टर ते वार के 138वें दिन पर पंजाब पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। सीएम भगवंत मान के निर्देश पर आइए जानते हैं इस दौरान कैसे अपराधियों पर शिकंजा कसा गया है।

AGTF पंजाब के साथ मिलकर गैंगस्टर नेटवर्क पर CM Bhagwant Mann की पुलिस को मिली बड़ी सफलता

पंजाब पुलिस ने इस बात की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑपरेशन से जुड़ी जरूरी चीज शेयर की है। जहां बताया गया है, “पंजाब पुलिस ने AGTF पंजाब के साथ मिलकर गैंगस्टर नेटवर्क पर अपनी निर्णायक राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। इसके तहत राज्य भर में गैंगस्टरों के साथियों से जुड़ी पहचानी गई और मैप की गई जगहों पर टारगेटेड रेड की गई। इस दौरान उन्हें बड़ी सफलता मिली है।”

जानिए सीएम भगवंत मान की मुहिम का प्रभाव

सीएम भगवंत मान के निर्देशन पर गैंगस्टर ते वार के जरिए राज्य में शांति का माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास जारी है। इस दौरान 138वें दिन 281 लोग गिरफ्तार किए गए तो वहीं 2 घोषित अपराधी पकड़े गए हैं। इसके साथ ही 11 हथियार की बरामदगी की खबर सामने आई है। बता दे कि इस मुहिम की शुरुआत को 138 दिन हो गए हैं और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर सीएम भगवंत मान लगातार काम कर रही है। वहीं यह भी जानकारी दी गई है कि कैंपेन शुरू होने के बाद से अब तक कुल 34,813 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब पक्का करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि अपराध का नामों निशान पंजाब से खत्म हो सके।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 23, 2026