सरकारी स्कूल का कायापलट कर CM Bhagwant Mann ने शिक्षा को दी प्राथमिकता, 70000 नौकरी तो 882 नीट छात्रों की सफलता है सबूत

CM Bhagwant Mann: शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने कुछ इस कदर कायाकल्प किया कि इसकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है। पंजाब में एक अलग ही क्रांति का दौर देखा जा रहा है। जानिए कैसे सरकार ने युवाओं को दिया है सौगात।

CM Bhagwant Mann

Photo Credit- Google CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann: अगर पंजाब के बारे में बात करें तो निश्चित तौर पर सरकार की तरफ से शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग ही क्रांति का दौर देखा जा रहा है। जहां हर घर तक शिक्षा की पहुंचे हो सके। इसके लिए सरकार की तरफ से काफी मेहनत भी की जा रही है। इस सबके बीच कैबिनेट मिनिस्टर हरजोत सिंह बैंस ने एक वीडियो को जारी करते हुए कैप्शन में बताया कि कैसे सीएम भगवंत मान की सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लोगों के हित के बारे में सोचने में पीछे नहीं हैं। आइए जानते हैं कैसे पंजाब तरक्की के मार्ग पर लगातार तत्पर है और कैसे युवाओं को इससे फायदा हुआ है। शिक्षा के क्षेत्र में कैसे एक अद्भुत क्रांति नजर आ रही है।

कैसे शिक्षा को CM Bhagwant Mann ने बताया लोगों के हित में कदम

x प्लेटफार्म पर कैबिनेट मिनिस्टर ने सीएम भगवंत मान की सरकार को लेकर बात करते हुए नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि “AAP सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में लोगों के हित में फ़ैसलों और सुधारों को प्राथमिकता दी है। यह सच है कि शिक्षा के क्षेत्र में तरक्की के लिए हर संभव प्रयास लगातार पंजाब में किया जा रहा है। ऐसे में स्कूलों के कायाकल्प से लेकर शिक्षकों को विदेशी स्तर पर ट्रेनिंग दी जा सके और स्कूल के अंदर हर सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है।

कैसे पंजाब में आया शिक्षा को लेकर बदलाव का दौर

इसके साथ ही सीएम भगवंत मान को लेकर आगे कहा गया कहा कि अब तक 70 हज़ार से ज़्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है, सरकारी स्कूलों का कायापलट किया गया है और इस साल सरकारी स्कूलों के 882 छात्र NEET में सफल हुए हैं। टैलेंट पर पंजाब में सरकार की वजह से लोगों को पारदर्शी तरीके से नौकरियां मिल रही है। उन्हें पैसे या फिर रिश्वत देकर अपना टैलेंट दिखाने की जरूरत नहीं है और यह सरकार की बहुत बड़ी सफलता को बखूबी बयां करने के लिए काफी है। यह शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत क्रांति भी है।

 

Exit mobile version