---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब सरकार की तीर्थयात्रा योजना को मिली नई उड़ान, सचखंड श्री दरबार साहिब, श्री हरमंदिर साहिब के लिए रवाना हुआ जत्था; जानें डिटेल

CM Bhagwant Mann सरकार द्वारा शुरू की गई योज़ना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक एवं पवित्र स्थानों की तीर्थ यात्रा मुफ्त में कराना है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 8, 2026 2:17 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना एक नई मिशाल कायम कर रहा है। पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई एक योज़ना है जिसका उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक एवं पवित्र स्थानों की तीर्थ यात्रा मुफ्त में कराना है। इस योजना को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लागू किया गया है। गौरतलब है कि इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज डेरा बस्सी विधानसभा क्षेत्र के निंबुआ गांव के तीर्थयात्रियों को निर्वाचन क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा सचखंड श्री दरबार साहिब श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए रवाना किया गया। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। जिसके असर भी देखने को मिल रहा है। शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर व्यापार तक, हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रगति देखने को मिल रही है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई में तीर्थयात्रा योजना को मिली नई उड़ान

योजना की बात करें तो पंजाब के वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ स्थलों तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान करता है। यात्रा, आवास, भोजन और अन्य खर्चों को सरकार द्वारा पूरी तरह से वहन किया जाता है। हाल ही में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कल तीर्थ यात्रा योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। यह पहल सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वें शहीदी दिवस को समर्पित है। वहीं आप पंजाब ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि

“पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना एक नई मीशाल कायम कर रहा है। पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई एक योज़ना है जिसका उद्देश्य राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक एवं पवित्र स्थानों की तीर्थ यात्रा मुफ्त में कराना है। इस योजना को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में लागू किया गया है। गौरतलब है कि इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच आज डेरा बस्सी विधानसभा क्षेत्र के निंबुआ गांव के तीर्थयात्रियों को निर्वाचन क्षेत्र के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा सचखंड श्री दरबार साहिब श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए रवाना किया गया”।

कैसे करें आवेदन?

बता दें कि इस योजना के फायदा राज्य का कोई व्यक्ति उठ सकता है। हालांकि उसके लिए इच्छुक व्यक्ति को पंजीकरण कराना होता है। चयन/यात्रा के लिए अक्सर लॉटररी/ड्रा प्रणाली या पंजीकरण के आधार पर सूची तैयार की जाती है। यह योजना बुजुर्गों को धार्मिक पर्यटन और आध्यात्मिक अनुभव का अवसर मुफ्त में प्रदान करने का एक सामाजिक‑कल्याण प्रयास है, जिससे वे अपने जीवन के अनुभवों को समृद्ध कर सकें। दस्तावेज़ों में आधार कार्ड, वोटर कार्ड या अन्य पहचान पत्र से पता और उम्र स्पष्ट होना चाहिए। चिकित्सा योग्यता बताए जाने पर स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी से फिटनेस प्रमाण प्राप्त करना उपयोगी होता है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 29, 2026

Karwa Chauth 2026

अक्टूबर 29, 2026