CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 387 दिन पूरे हो चुके है। बता दें कि बॉर्डर पार से होने वाली ड्रग्स तस्करी में काफी हद तक कमी आई है। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है।
जिसका असर भी देखने को मिला है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पंजाब पुलिस ने 102 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम अफीम की भूसी, 2162 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 17,113 रुपये नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस के एक्शन से हड़कंप
पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने 102 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 6.2 किलोग्राम हेरोइन, 10 किलोग्राम अफीम की भूसी, 2162 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 17,113 रुपये की नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।
23 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 102 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार किए गए है। 387 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या – 55152 हो गई है”।
नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर
उत्तरी पंजाब के कई इलाकों में छापेमारी की गई। 102 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार। कुल 6.2 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई। कुल 10 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी की गई। कुल 2162 गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। कुल 17,113 रुपये नशीले पदार्थों की तस्करी का पैसा बरामद किया गया।
387 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशीले पदार्थों के तस्करों की कुल संख्या: 55,152।
एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों की जांच की। 23 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।
