---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 29 हजार से अधिक अपराधी गिरफ्तार, समझे इसके मायने

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार और पजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 17, 2026 1:16 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब सरकार और पजाब पुलिस मिलकर काम कर रही है। बता दें कि पंजाब में नशे और अपराध के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है। जिससे राज्य के लोगों को फायदा मिल रहा है। इसी बीच पंजाब पुलिस का अपराध और गैंगस्टर के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है।

बता दें कि जारी अभियान के 116 दिन पूरे हो चुके है और अभी तक 29 हजार से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया के एक्स हैंडल से शेयर की गई है। इसके अलावा अगर नशे की बात करें तो नशे के खिलाफ भी पुलिस का अभियान लगातार जारी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने, पंजाब एंटी-गैंगस्टर फ़ोर्स (AGTF) ​​के समन्वय से, चिन्हित स्थानों पर लक्षित छापों के माध्यम से गैंगस्टर नेटवर्क के विरुद्ध राज्यव्यापी निर्णायक कार्रवाई जारी रखी। 598 छापे मारे गए। 315 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। 7 घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

8 हथियार बरामद किए गए। इसके साथ ही, अभियान शुरू होने के बाद से कुल गिरफ्तारियों की संख्या 29,700 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को समाप्त करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का एक्शन जारी

बता दें कि नशे के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का भी ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। अब तक 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, और प्रतिदिन बड़ी मात्रा म नशीले पदार्थों की बरादमगी की जा रही है। इसके अलावा बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। इसके अलावा राज्य में जारी नशे की गतिविधियों पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य के लोगों को हर प्रकार की सुविधाएं मिल रही है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Viral Video

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026