---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी, 570 से अधिक जगहों पर छापेमारी, जानें पूरी डिटेल

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। आलम यह है कि ड्रग्स तस्करों और गैंगस्टरों के अंदर डर पैदा हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 26, 2026 1:33 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि पंजाब सरकार लगातार नशे और अपराध के खिलाफ एक्शन मोड में है। अभी तक 60 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा अपराध के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है और गैंगस्टरों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। लगातार जारी कार्रवाई के तहत, पंजाब पुलिस ने एजीटीएफ पंजाब के समन्वय से राज्य भर में लक्षित छापे मारे। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

गैंगस्टर के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी 

बता दें कि पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक् पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लगातार जारी कार्रवाई में, पंजाब पुलिस ने एजीटीएफ पंजाब के समन्वय से राज्य भर में लक्षित छापे मारे। 577 छापे मारे गए 309 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। 5 घोषित अपराधियों को पकड़ा गया। 7 हथियार बरामद किए गए। अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 23,989 हो चुकी है।

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें – एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन – 93946-93946 पर कॉल कर सकते है”।

नशे के खिलाफ CM Bhagwant Mann के निर्देशों का दिखा असर

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। बता दें कि अभी तक 60 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। सबसे खास बात है कि अभी तक कई किलोग्राम नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा चुकी है। इसके अलावा हर दिन ड्रग्स तस्करों की भी गिरफ्तारी की जा रही है। जिसका सीधा-सीधा असर देखने को मिल रहा है। सबसे खास बात है कि बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करों पर भी काफी हद तक लगाम लग चुकी है। वहीं राज्य में भी नशे पर काफी हद तक लगाम लगी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Saurav Das

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 19, 2026

Rashifal 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

कल का मौसम 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

Rain Alert 20 September 2026

सितम्बर 19, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 19, 2026