---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टरों के खिलाफ जारी अभियान के 114 दिन पूरे, 29 हजार से अधिक अपराधियों पर पंजाब पुलिस ने कसा शिकंजा, जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर हर संभव प्रयास  कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 15, 2026 1:38 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: राज्य में कानून व्यवस्था को कायम करने के लिए पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस मिलकर हर संभव प्रयास  कर रही है, जिसका असर भी देखने को मिल रहा है । बता दें कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से तरक्की कर रही है। हर क्षेत्र में लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

इसी बीच पंजाब पुलिस द्वारा नशे और अपराध के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। नशे के खिलाफ जारी अभियान में अभी तक 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इसके अलावा हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। वहीं अपराध के खिलाफ बात करें तो पुलिस द्वारा हर रोज अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है।

अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “पंजाब पुलिस ने पूरे पंजाब में गहन छापेमारी और लक्षित अभियानों के माध्यम से गैंगस्टरों के नेटवर्क पर राज्यव्यापी कार्रवाई जारी रखी। 292 व्यक्ति गिरफ्तार, 14 घोषित अपराधी पकड़े गए।

6 हथियार बरामद, अभियान शुरू होने के बाद से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 29,111 हो गई है। पंजाब पुलिस गैंगस्टरों के नेटवर्क को खत्म करने और पंजाब को अधिक सुरक्षित बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। गुमनाम रूप से जानकारी साझा करें: गैंगस्टर विरोधी हेल्पलाइन – 93946-93946 पर जानकारी प्रदान करें”।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

नशे और अपराध के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। राज्य में नशे के खिलाफ काफी हद तक लगाम लग चुकी है। बता दें कि पंजाब पुलिस लगातार अपराधियों पर नकेल कस रही है। सबसे खास बात है कि अभियान के शुरू होने से लेकर अभी तक 62 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

इसके अलावा हर रोज बड़ी संख्या में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। साथ ही बॉर्डर पार से हो रही ड्रग्स तस्करी पर भी काफी हद तक लगाम लगी हुई है.

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Mohan Yadav

मई 15, 2026

CM Mohan Yadav

मई 15, 2026

Hardoi Viral Video

मई 15, 2026

Viral Video

मई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 15, 2026