CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थों की बरामदगी की जा रही है। इसके अलावा प्रतिदिन बड़ी संख्या में ड्रग्स तस्करों की बरामदगी की जा रही है। जिससे तस्करों की नींद उड़ गई है। सीएम भगवंत मान की अगुवाई में नशे के खिलाफ लगातार लगाम लग रही है। जिसका असर पूरे राज्य में देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि नशे के खिलाफ जारी अभियान के 365वें दिन तक पुलिस ने 51 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की गई है। इसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल से शेयर की है।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अपने गहन नशा-विरोधी अभियान को जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 86 नशीले पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 878 ग्राम हेरोइन, 105 किलोग्राम अफीम की भूसी, 523 नशीली गोलियां/कैप्सूल और ₹3,720 नशीले पदार्थों की नकदी बरामद की।
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝐃𝐚𝐲 𝟑𝟔𝟓 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡
Sustaining its intensified anti-drug campaign, Punjab Police arrested 86 drug smugglers and recovered 878 grams heroin, 105 kg poppy husk, 523 intoxicant tablets/capsules, and ₹3,720 drug money.
23 persons… pic.twitter.com/yot3jn6llt
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 2, 2026
23 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।86 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 365 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्कर कुल संख्या – 51734 हो गई है।
CM Bhagwant Mann की अगुवाई में पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी
दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 86 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, कुल जब्त हेरोइन – 878 ग्राम, कुल बरामद खसखस की उपज – 105 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल – 523, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम -3720 रुपये, 365 दिनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या – 51,734 हो गई है। एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को जांच के लिए रोका। 23 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया।






