---Advertisement---

Guru Gobind Singh Jayanti 2025 के अवसर पर रूपनगर पहुंचे CM Bhagwant Mann, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर संग टेका माथा

Guru Gobind Singh Jayanti 2025: रूपनगर की सड़कों पर हर दिन की तुलना में वाहनों का आवागमन ज्यादा रहा है। इसका खास कारण है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रूपनगर दौरा। दरअसल, CM Bhagwant Mann आज गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 के अवसर पर गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब पहुंचे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 6, 2025 5:39 अपराह्न

Guru Gobind Singh Jayanti 2025
Follow Us
---Advertisement---

Guru Gobind Singh Jayanti 2025: रूपनगर की सड़कों पर हर दिन की तुलना में वाहनों का आवागमन ज्यादा रहा है। इसका खास कारण है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रूपनगर दौरा। दरअसल, CM Bhagwant Mann आज गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 के अवसर पर गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब पहुंचे। इस दौरान सीएम मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब में माथा टेका है। Guru Gobind Singh Jayanti 2025 के अवसर पर सीएम मान ने पंजाब की समृद्धि और सभी लोगों के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।

Guru Gobind Singh Jayanti 2025 के अवसर पर रूपनगर पहुंचे CM Bhagwant Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 के अवसर पर गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब में हाजिरी लगाई है। सीएम मान ने कहा है कि “कलगीधर पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह के पवित्र प्रकाश गुरुपर्व को मुख्य रखते हुए आज मैनें परिवार सहित दसवें पातशाह जी ने गुरुद्वारा श्री भट्टा साहिब में माथा टेका है। यहां हमने गुरु जी के चरण स्पर्श किए। गुरु के चरणों में घुटने टेकते हुए मैनें पंजाब की समृद्धि और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की है।” सीएम मान और डॉ. गुरप्रीत कौर के गुरुद्वारा जाने की तस्वीर मुख्यमंत्री के आधिकारिक हैंडल से जारी की गई है। बता दें कि आज 6 जनवरी को Guru Gobind Singh Jayanti 2025 के अवसर पर पंजाब में धूम है और लोग हर्षोल्लास के साथ इस पर्व को मना रहे हैं।

गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 पर CM Mann का खास संदेश

सीएम भगवंत मान ने आज प्रकाश पर्व गुरु गोबिंद सिंह जयंती 2025 पर खास संदेश जारी कर लोगों के नाम शुभकामना संदेश दिया है। CM Bhagwant Mann के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “दरवेश पातशाह, साहिब-ए-कमाल, दशमेश पातशाह, धन धन साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर सभी को बधाई। गुरु साहिब ने खालसा पंथ की स्थापना करके पूरे देश में मानवता पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने का काम किया था। उन्होंने लोगों के भीतर हर मुश्किलों का डटकर मुकाबला करने की भावना पैदा की।”

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Barabanki Viral Video

अप्रैल 29, 2026

King Charles

अप्रैल 29, 2026

Petrol-Diesel-Price-Hike

अप्रैल 29, 2026

Sonam Raghuvanshi

अप्रैल 29, 2026

CBSE Class 12th Result 2026

अप्रैल 29, 2026

Mira Road Attack News

अप्रैल 29, 2026