---Advertisement---

निवेशकों को CM Bhagwant Mann का भरोसा! इन्वेस्टर समिट के समापन पर मोहाली में गरजे, उद्योग विकास को नई रफ्तार देने का वादा

CM Bhagwant Mann ने इन्वेस्टर समिट के समापन पर निवेशकों को संबोधित करते हुए उन्हें व्यापार के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 16, 2026 5:06 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: मोहाली की धरती पर देश-दुनिया से आए निवेशकों का हुजूम देखने को मिला। सभी निवेशक पंजाब प्रोग्रेसिव इन्वेस्टर समिट का हिस्सा बनने आए थे। पंजाब सरकार ने इस दौरान निवेशकों के समक्ष अपने प्रस्ताव रखे। सीएम भगवंत मान ने खुद आयोजन के अंतिम दिन सभी निवेशकों को संबोधित करते हुए उन्हें मदद का भरोसा दिया है।

सीएम भगवंत मान ने स्पष्ट किया कि उद्योगपति पंजाब में निवेश करें, सरकार उनके सभी हितों का ख्याल रखते हुए उन्हें सहयोग के साथ रियायतें भी देगी। मुख्यमंत्री ने इस दौरा हुंकार भरते हुए पंजाब के उद्योग विकास को नई रफ्तार देने का वादा भी किया है।

देश-दुनिया से आए निवेशकों को CM Bhagwant Mann का भरोसा!

मुख्यमंत्री मान ने देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों से मोहाली पहुंचे निवेशकों को संबोधित करते हुए उन्हें मदद का भरोसा दिया है। सीएम भगवंत मान ने इन्वेस्टर समिट के समापन पर स्पष्ट किया कि उद्योग के लिए उनकी सरकार निवेशकों को पूरा सहयोग और रियायत देगी। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर समिट राज्य के आर्थिक विकास को और तेज करने में मददगार साबित होगी।

गौरतलब है कि पंजाब के मोहाली में स्थित एसएएस नगर में तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया गया था। इसमें देश-दुनिया के कई हिस्सों से निवेशक शिरकत करने पहुंचे थे। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निवेश प्रस्तावों और प्रोजेक्टों की प्रगति का मूल्यांकन करने के लिए छह महीने बाद समीक्षा सत्र करेगी। सीएम मान ने निवेशकों को पूरा सहयोग का भरोसा दिया है।

उद्योग विकास को नई रफ्तार देने का वादा!

पंजाब सीएम ने सूबे के उद्योग विकास को नई रफ्तार देने का वादा किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार व्यापारियों के अनुकूल नीतियों का निर्माण कर पंजाब के उद्योग जगत को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रयासरत है। इस क्रम में तमाम ऐसे काम किए गए हैं। मोहाली में आयोजित इन्वेस्टर समिट हो या सीएम भगवंत मान का विदेश दौरा।

ये सबकुछ उन्हीं प्रयासों का हिस्सा है। सीएम मान ने स्पष्ट किया है कि उनकी सरकार पंजाब में उद्योग जगत को नई ऊंचाई देकर संभावनाओं के द्वार खोलने का काम कर रही है। इससे जहां एक ओर युवाओं के समक्ष अवसरों के द्वार खुलेंगे। वहीं दूसरी ओर प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ पंजाब की तस्वीर बदलने का काम किया जा सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 17 March 2026

मार्च 16, 2026

Aligarh Viral Video

मार्च 16, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 16, 2026

Rain Alert 17 March 2026

मार्च 16, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 16, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 16, 2026