---Advertisement---

CM Bhagwant Mann ने जमीनी स्तर पर किया लोककल्याण के लिए काम! पंजाब के लोगों से कही दिल की बात

CM Bhagwant Mann: धुरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी दिल की बात कही। इस दौरान लोगों से खास अपील की है। जनता से उनके सम्मान और इज्जत की बात कही है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 12, 2026 1:29 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर पंजाब में हर संभव सुविधाओं का ध्यान रखने में सरकार कभी भी पीछे नहीं है। वहीं इस सबके बीच अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में जाकर से सीएम भगवंत मान और कैबिनेट मिनिस्टर लोगों के साथ बातचीत कर उनके दुख दर्द और परेशानी के साथ उनकी पर चर्चा करने में पीछे नहीं रहते हैं। वहीं इस सब के बीच धुरी विधानसभा क्षेत्र के मेंसा गांव में लोगों के साथ मुलाकात के बाद सीएम मान ने एक पोस्ट के साथ बताया कि आखिर उन्हें क्या महसूस हुआ है।

धुरी के लोगों से क्या बोले सीएम मान

सीएम भगवंत मान ने x प्लेटफार्म पर कई तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा, “धुरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के क्रांतिकारी गांव मीमसा में अपने परिवार के साथ दिल की बातें शेयर कीं… आपके अपार प्यार की वजह से ही धुरी आज पंजाब की राजनीति की ‘धुरी’ बन गई है…।” धुरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से मुलाकात के बाद अपनी बात कहने में पंजाब के मुख्यमंत्री पीछे नहीं रहे।।जहां उन्होंने लोगों से कहा कि आपकी दुआओं से हम भगवान की दी हुई सेवा की इस ज़िम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।

पंजाब सरकार ने लोगों को दिया ये सौगात

सीएम भगवंत मान का कहना है, “पिछली सभी सरकारों सरकारों के दुख-दर्द के उलट, हमने ज़मीनी स्तर पर काम किया है… आज हर परिवार को खेतों के लिए रोज़ाना बिजली, 88% नहर का पानी, 70,685 नौकरियां, मुफ़्त इलाज और ज़ीरो बिजली बिल का फ़ायदा मिल रहा है… माताओं-बहनों को मिल रहे मानदेय की ‘टू टू’ ही उनका सम्मान और इज़्ज़त है।”

पंजाब में CM Bhagwant Mann की वजह से आया क्रांति का दौर

यह सच है कि पंजाब के लोगों के लिए सीएम भगवंत मान हर संभव मदद देने में पीछे नहीं है। पढ़ाई से लेकर नहर का पानी हो या मुफ्त बिजली नौकरी हो या फिर मुफ्त में बड़ी-बड़ी बीमारियों का इलाज हर जगह सरकारी सुविधाएं लोगों को मिल रही है। यह निश्चित तौर पर चौतरफा क्रांति का दौर पंजाब में देखा जा रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 66

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

Shashi Tharoor

अक्टूबर 12, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 12, 2026