CM Bhagwant Mann: पंजाब में आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार चला रही है। राज्य में मान सरकार को 4 साल 7 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। इस दौरान पंजाब में हेल्थ, मेडिकल, शिक्षा और कानून को लेकर कई बड़े कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम के जरिए पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों पर लगाम लगाते हुए कड़ा एक्शन लिया है। इसके साथ ही युवाओं को नशे से बचाने के लिए नशा मुक्ति केद्रों में बहुत ही अच्छा काम किया जा रहा है। ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ को 609 दिन हो चुके हैं। इसीलिए पंजाब पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी सफलता की जानकारी साझा की है।
CM Bhagwant Mann सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान को मिली बड़ी सफलता
पंजाब पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान की सफलता को साझा करते हुए एक्स पर लिखा ‘ पंजाब | ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के 609 दिन @ANTFPunjab नशीले पदार्थों के नेटवर्क के खिलाफ अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, पंजाब पुलिस ने 139 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
देखें पोस्ट
𝐏𝐮𝐧𝐣𝐚𝐛 | 𝟔𝟎𝟗 𝐃𝐚𝐲𝐬 𝐨𝐟 #𝐘𝐮𝐝𝐡𝐍𝐚𝐬𝐡𝐢𝐚𝐧𝐕𝐢𝐫𝐮𝐝𝐡 @ANTFPunjab
Continuing its sustained crackdown on drug networks, Punjab Police arrested 139 drug smugglers and recovered 10 kg of heroin, 1 kg of opium, 680 intoxicant pills, and ₹13,400 in drug money.
Additionally, 39 individuals were counselled and encouraged to undergo de-addiction and rehabilitation treatment.
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) November 1, 2026
पुलिस ने उनके पास से 10 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 680 नशीली गोलियां और नशीले पदार्थों की बिक्री से जुड़ी 13,400 रुपये की नकदी बरामद की है। इसके अलावा, 39 लोगों की काउंसलिंग की गई और उन्हें नशा मुक्ति तथा पुनर्वास उपचार लेने के लिए प्रेरित किया गया।’
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान कब और किसने शुरु किया?
‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान के द्वारा 1 मार्च 2025 में की गई थी। इस मुहिम का प्रमुख उद्देश्य राज्य को पूरी तरह से नशामुक्त करने और ड्रग तस्करों के नेटवर्क को तोड़ना है। पंजाब को नशा मुक्त करने वाले अभियान को शुरु हुए 20 महीने हो चुके हैं। अब तक 90 हजार से ज्यादा नशा तस्करों पर एक्शन हुआ है। वहीं, 800 करोड़ से ज्यादा नशा तस्करों पर एक्शन भी लिया गया है। राज्य में सबसे अधिक एक्शन अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में हुआ है।







