---Advertisement---

CM Maan ने संविदा कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा, 14 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को नियमित करने की दी मंजूरी

CM Maan: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य के 14417 संविदा कर्मियों को नियमित करने की मंजूरी दे दी। इस फैसले के मुताबिक हर उस कर्मी को नियमित किया जाएगा जो 10 साल की सेवा ...

Read more

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: फ़रवरी 23, 2023 11:38 पूर्वाह्न

CM Maan
Follow Us
---Advertisement---

CM Maan: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के संविदा कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट ने मंगलवार को राज्य के 14417 संविदा कर्मियों को नियमित करने की मंजूरी दे दी। इस फैसले के मुताबिक हर उस कर्मी को नियमित किया जाएगा जो 10 साल की सेवा पूरी कर चुके हैं। अब तक राज्य के 13000 कर्मचारियों को नियमित किया जा चुका है। इसके साथ ही 14417 कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का रास्ता साफ कर दिया है।

लाभान्वित होंगे 14417 कर्मचारी

खबरों की मानें तो मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में तदर्थ, संविदाकर्मी, दिहाड़ी मजदूर, कार्य प्रभारित और अस्थाई कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने के फैसले को क्लीन चिट मिल गई है।

ये भी पढ़ें: CM Bhagwant Mann 10 मार्च को पेश करेंगे पंजाब का Budget, फिल्म सिटी बनाने और रोजगार सहित इन मुद्दों पर रहेगी सरकार की नजर

13000 कर्मचारी हुए नियमित

बता दें कि 13000 संविदा कर्मियों की सेवाओं को पहले ही नियमित किया जा चुका है। कुछ कर्मचारियों ने राज्य सरकार की सेवा में 10 साल या उससे ज्यादा समय दिया है। इसलिए उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संविदा कर्मियों को नियमित करना जरूरी था। सरकार के एक प्रवक्ता का कहना है कि संविदा कर्मियों ने राज्य सरकार की लंबे समय तक सेवा की है। ऐसे में उन्हें इस स्तर पर कार्यमुक्त करना अनुचित होता। ऐसे में एक कल्याणकारी राज्य होने के नाते और इन संविदा वाले या अस्थाई कर्मचारियों के हित के लिए राज्य ने वर्तमान नीति की तैयारी कर ली है। इस नीति के तहत यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि लंबे समय तक राज्य की सेवा करने वाले कर्मचारियों को मुसीबतों का सामना न करना पड़े और उन्हें कार्यकाल की सुरक्षा प्रदान की जा सके।

जनहित के लिए लगातार काम कर रहे मान

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री सीएम भगवंत मान जनता के हित में लगातार काम कर रहे हैं। वो शिक्षा के क्षेत्र में, कृषि के क्षेत्र में और किसानों के हित के लिए भी लगातार काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: LTTE Leader Prabhakaran अभी मरा नहीं है! तमिलनाडु के नेता का दावा- वह जिंदा है और जल्द सामने आएगा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026