---Advertisement---

CM Mann: PCS अधिकारियों की हड़ताल पर सख्त हुए सीएम मान, दी बड़ी चेतावनी – जानें पूरा मामला

CM Mann: पंजाब की मान सरकार जब से बनी है तभी से एक्शन पर एक्शन ले रही है। नशे से लेकर भ्रष्टाचार तक के मुद्दे में मान सरकार कड़ी कार्रवाही करती हुई नजर आ रही है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, भ्रष्टाचार के मामले में किसी ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 11, 2023 11:35 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब की मान सरकार जब से बनी है तभी से एक्शन पर एक्शन ले रही है। नशे से लेकर भ्रष्टाचार तक के मुद्दे में मान सरकार कड़ी कार्रवाही करती हुई नजर आ रही है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्विट करते हुए लिखा है कि, भ्रष्टाचार के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह मंत्री हो, संतरी हो या मेरा कोई रिश्तेदार… जनता के एक-एक पैसे का हिसाब होगा।

PCS अधिकारियों की हड़ताल पर सख्त हुए सीएम मान

ट्विट करते हुए दी चेतावनी

सीएम मान का ये ट्विट पी.सी.एस. अधिकारियों की हड़ताल को लेकर आया है। सीएम मान ने पी.सी.एस. अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि, अगर वह 2 बजे तक हड़ताल खत्म नहीं करते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी और उन्हें सस्पेंड कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने आगे ये भी कहा है कि, अगर हड़ताल खत्म नहीं होती है तो हड़ताल पर बैठे सभी कर्मियों का तजुर्बा जीरो कर दिया जाएगा, जिस दिन वह ज्वाइन करेंगे वह उनका पहला दिन माना जाएगा।

Also Read- PUNJAB: शीतलहर की वजह से अब इस दिन से खुलेंगे सभी स्कूल, कड़ाके की ठंड के बीच मान सरकार का बड़ा फैसला

क्या है पूरा मामला?

इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि,भ्रष्टाचार के लिए उनकी नीति जीरो टोलरेंस हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनकी कोई मांग है तो वे मीटिंग करें इस तरह से हड़ताल करना ठीक नहीं है। ये पूरा मामला तब शरू हुआ जब आर.टी.ए.अधिकारी नरिंदर धालीवाल पर भ्रष्टाचार की कर्रवाही की गई और उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। इसी के विरोध में पी.सी.एस. अधिकारियों ने एक हफ्ते की हड़ताल का इलान करते हुए विरोध शुरू कर दिया। इसी मामले पर सीएम मान ने चेतावनी जारी कर ट्विट किया है। 

Also Read- RUSSIA-UKRAINE WAR: नए साल के जश्न के बीच रूस ने डाला भंग, यूक्रेन पर दागी दर्जनों मिसाइलें, हर तरफ मची अफरा-तफरी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026