---Advertisement---

नवनियुक्त कर्मचारियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, CM Mann का दावा, 29 हजार से ज्यादा युवाओं की दी नौकरी, और भी देंगे

CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज राज्य के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। ये पत्र जल विभाग के कर्मचारियों को बांटे जाएंगे।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 17, 2023 11:39 पूर्वाह्न

punjab news
Follow Us
---Advertisement---

CM Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज (17 जून, शनिवार) राज्य के नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र देंगे। ये पत्र वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन विभाग के कर्मचारियों को बांटे जाएंगे। इसके लिए बाकायद चंडीगढ़ के म्यूनिसिपल भवन में कार्यक्रम रखा गया है। पंजाब सरकार का दावा है कि सत्ता में आने के बाद से बीते सवा साल में राज्य के 29 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी है।

ये भी पढ़ें: Punjab News: युवाओं के लिए मान सरकार का बड़ा तोहफा, 2.77 लाख पदों पर निकाली भर्ती, ऐसे होगा चयन

AAP ने पंजाब में बनाया रिकॉर्ड

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का कहना है कि बीते एक साल में सरकार ने 29 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरियां दी हैं, जो हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आज तक के इतिहास में ये रिकॉर्ड होगा जब इतने युवाओं को नौकरियां दी गई हों। जबकि पहले की सरकारों में ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि निजी क्षेत्र में भी युवाओं के लिए नौकरियां सुनिश्चित की जाएंगी। जिसके तहत सरकार 2.77 लाख युवाओं को नौकरी के अवसर प्रदान करेगी।

युवाओं को रोजगार के अवसर देगी सरकार

उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में जहां भ्रष्टाचार का बोलबाला था और युवाओं के लिए नौकरियों के अवसर कम थे, लेकिन AAP सरकार के आते ही पंजाब में परिवर्तन की लहर शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में नौकरियां देने के दो ही स्तंभ हैं, ‘योग्यता और पारदर्शिता’। इसी आधार पर अब तक युवाओं को नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को राज्य में ही रोजगार के अवसर मुहैया करवाएगी, ताकी उन्हें नौकरी के लिए विदेश न जाना पड़े।

ये भी पढ़ें: Uniform Civil Code पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीखी प्रतिक्रिया, UCC को बताया ‘अनावश्यक, अव्यहारिक और खतरनाक ‘

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026